Indian History Quiz part 1



📖Indian History Quiz part 1📖



1.  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?

A. ए ओ ह्यूम

B. बदरुद्दीन तैयबजी

C. जे बी क्रिप्प्नी कृपलानी

D. डब्ल्यू सी बनर्जी

Ans: D

व्याख्या: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 में की गई थी। इसका पहला अधिवेशन बम्बई (वर्तमान मुम्बई) में ‘कलकत्ता हाईकोर्ट’ के बैरिस्टर व्योमेशचन्द्र बनर्जी की अध्यक्षता में हुआ था।  इसलिए, D सही विकल्प है।



2. निम्नलिखित में से किसने 1909 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?

A. दादाभाई नौरोजी

B. रासबिहारी बोस

C. मदन मोहन मालवीय

D. बिशन नारायण धर

Ans: C

व्याख्या: 1909 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता पंडित मदनमोहन मालवीय ने की थी।  इसलिए, C सही विकल्प है।


3. कांग्रेस के पहले अधिवेशन के समय ब्रिटिश भारत का वाइसराय कौन था?

A. लॉर्ड कर्जन

B. लॉर्ड डफरिन

C. लॉर्ड मेयो

D. लॉर्ड मिंटो

Ans: B

व्याख्या: लॉर्ड डफ़रिन 1884 ई. में लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था । वह 1884 से 1888 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहा था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 में की गई थी। पहला अधिवेशन मुंबई में दिसंबर 1885 में आयोजित किया गया। इसलिए, B सही विकल्प है।



4. निम्नलिखित में से किस अधिवेशन में कांग्रेस दो भागों (नरम दल और गरम दल) में विभाजित होगयी थी?

A. सूरत अधिवेशन

B. नागपुर अधिवेशन

C. बॉम्बे अधिवेशन

D. इलाहाबाद अधिवेशन

Ans: A

व्याख्या: कांग्रेस का सूरत अधिवेशन 1907 ई. में सूरत में सम्पन्न हुआ था . ऐतिहासिक दृष्टि से यह अधिवेशन अति महत्त्वपूर्ण था। गरम दल तथा नरम दल के आपसी मतभेदों के कारण इस अधिवेशन में कांग्रेस दो भागों में विभाजित हो गई थी। इसलिए, A  सही विकल्प है।


5. निम्नलिखित में से कौन पहला ब्रिटिश था जिसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता की थी?

A. जॉर्ज यूल

B. विलियम वेद्देरबर्न

C. अल्फ्रेड वेब्

D. हेनरी कॉटन

Ans: A

व्याख्या: जॉर्ज यूल ने 1888 में इलाहाबाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चौथे अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वह पहले गैर-भारतीय थे, जिन्होंने कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। इसलिए, A  सही विकल्प है।



6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में पूर्ण स्वराज के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था?

A. मद्रास अधिवेशन

B. कलकत्ता अधिवेशन

C. लाहौर अधिवेशन

D. दिल्ली अधिवेशन

Ans: C

व्याख्या: कांग्रेस का  पैतालीसवां अधिवेशन लाहौर में हुआ था। इसी अधिवेशन में पूर्ण स्वराज्य की मांग-पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए एक सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने एवं जनवरी 26 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया । इस अधिवेशन की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इसलिए, C  सही विकल्प है।


 7. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में वंदे मातरम्  को पहली बार गाया गया था?

A. 1887 का मद्रास अधिवेशन

B. 1883 का इलाहाबाद अधिवेशन

C. 1907 का सूरत अधिवेशन

D. 1896 का कलकत्ता अधिवेशन

Ans: D

व्याख्या: 1896 का कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार वंदे मातरम् गाया गया था। इसलिए, D  सही विकल्प है।


8. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिस अधिवेशन में वंदे मातरम् को पहली बार गाया गया था उसकी अध्यक्षता किसने की थी?

A. बदरुद्दीन तैयबजी

B. रहीमतुल्ला एम सयानी

C. रास बेहारी बोस

D. पंडित बिशन नारायण धर 

Ans: B

व्याख्या: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन  (1896) में वंदे मातरम् को पहली बार गाया गया था और इस अधिवेशन की अध्यक्षता रहीमतुल्ला एम सयानी ने की थी। इसलिए, B  सही विकल्प है।


9. स्वतंत्रता के बाद जयपुर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?

A. पंडित जवाहरलाल नेहरु

B. आचार्य जे बी कृपलानी

C. डॉ. पट्टाभि सीतारमैया

D. सरोजिनी नायडू

Ans: C

व्याख्या: आजादी के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन जयपुर में 1948 में आयोजित हुआ था जिसकी अध्यक्षता डॉ० पट्टाभि सीतारामय्या ने किया था। इसलिए, C  सही विकल्प है।


10. कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कुल कितने सदस्य शामिल हुए थे?
A. 65
B. 70
C. 72
D. 75


Ans. C




⏺️Quiz Finish⏺️



Updated: 03/05/2020 — 2:12 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *