उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (SI) भर्ती 2025: 4543 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस और चयन प्रक्रिया

UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही UP Police SI भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। इस भर्ती के तहत कुल 4543 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें नागरिक पुलिस SI, महिला SI (PC), प्लाटून कमांडर/ उप निरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) और प्लाटून कमांडर / उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल) के पद शामिल हैं।
यदि आप उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इस लेख में हम आपको UP Police SI वैकेंसी 2025 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Uttra Pradesh Police Sub Inspector Recruitment 2025

 UP Police SI भर्ती 2025: मुख्य बातें

  • भर्ती बोर्ड: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

  • पद का नाम: उप निरीक्षक (SI)

  • कुल पद: 4543

  • आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in

  • आवेदन प्रारंभ: अप्रैल 2025 के अंत तक संभावित

  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन


UP Police SI Vacancy 2025: पदों का विवरण

UP Police SI भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनका विवरण निम्नानुसार है:

पद का नामपदों की संख्या
नागरिक पुलिस SI4242 पद
महिला SI (PC) (बंदायू, गोरखपुर, लखनऊ)106 पद
प्लाटून कमांडर / उप निरीक्षक (सशस्त्र पुलिस)135 पद
प्लाटून कमांडर / उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल)60 पद
कुल पद4543 पद

UP Police SI भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

घटनाक्रमतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथिअप्रैल 2025 (संभावित)
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभजल्द घोषित किया जाएगा
अंतिम तिथिजल्द घोषित किया जाएगा
परीक्षा तिथिजल्द घोषित किया जाएगा

UP Police SI भर्ती 2025: आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य/OBC₹400/-
SC/ST/महिला₹400/-

आवेदन शुल्क आनलाइन किसी भी माध्यम से किया जा सकता है।

UP Police SI भर्ती 2025: पात्रता मानदंड

 शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

  • अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि वे चयन प्रक्रिया के दौरान स्नातक डिग्री पूरी कर लें।

आयु सीमा (01 जुलाई 2025 को)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी:

    • OBC: 5 वर्ष की छूट

    • SC/ST: 5 वर्ष की छूट

शारीरिक मानक (PST)

पुरुष उम्मीदवार:

  • ऊंचाई:

    • सामान्य/OBC/SC: 168 सेमी

    • ST: 160 सेमी

  • छाती:

    • सामान्य/OBC/SC: 79-84 सेमी

    • ST: 77-82 सेमी

महिला उम्मीदवार:

  • ऊंचाई:

    • सामान्य/OBC/SC: 152 सेमी

    • ST: 147 सेमी

  • वजन: न्यूनतम 40 किलोग्राम


UP Police SI भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया

UP Police SI भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा:

  1. लिखित परीक्षा:

    • ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    • कुल प्रश्न: 160 प्रश्न

    • कुल अंक: 400 अंक

    • परीक्षा अवधि: 120 मिनट (2 घंटे)

    • प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होगा।

  2. दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

    • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और PST के लिए बुलाया जाएगा।

  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

    • पुरुष: 4.8 किमी दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।

    • महिला: 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।


 UP Police SI भर्ती 2025: परीक्षा पैटर्न

UP Police SI परीक्षा का पैटर्न निम्नानुसार है:

विषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय अवधि
सामान्य हिंदी401002 घंटे (120 मिनट)
कानून/संविधान और सामान्य ज्ञान40100
अंकगणित और मानसिक योग्यता40100
मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि परीक्षण40100
कुल160400

UP Police SI भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर “UP Police SI Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  3. नए रजिस्ट्रेशन के लिए “New Applicant” पर क्लिक करें।

  4. आवश्यक विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID भरें।

  5. लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

  6. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  8. आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट रखें।

आधिकारिक घोषणा

up police si vacancy 2025

UP Police SI सैलरी और जॉब प्रोफाइल

  • वेतनमान: ₹9300 – ₹34800/-

  • ग्रेड पे: ₹4200/-

  • कुल मासिक वेतन: ₹27,900/- से ₹1,04,400/- (भत्तों सहित)

जॉब प्रोफाइल:

  • अपराध रोकथाम और नियंत्रण

  • गश्त और सुरक्षा

  • कानून व्यवस्था बनाए रखना

  • दस्तावेज़ीकरण और रिपोर्टिंग

UP Police SI Vacancy 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो उत्तर प्रदेश पुलिस में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझ लें। अधिक जानकारी के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें।

 ताजा अपडेट और नौकरी से संबंधित सभी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट rojgarbook.in पर विजिट करें।