Latest Update

UP Police SI Previous Year Paper ( Date 13/12/2017)

1. दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थान भरें  माता-पिता किशोरों को स्वयं के…से सीखने में मदद करते हैं।
(a) माध्यम
(b) भोगों
(c) अनुभवों
(d) मर्यादा

2. ‘सुधि’ का तिर्यक बहुवचन दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है?
(a) सुधियों
(b) सुधीजन
(c) सुधिजन
(d) सुधिगण

3. निम्न वाक्य के किस भाग में त्रुटि है? आधी रात से सोने के कीमत में भी भारी उछाल आया है।
(a) सोने के कीमत
(b) में भी भारी
(c) आधी रात से
(d) उछाल आया है।

4. “पच्चीस रुपए दीजिये।” विशेष पहचानें।
(a) क्रमवाचक
(b) निश्चित संख्यावाचक
(c) समुदाय वाचक
(d) आवृत्ति वाचक

5. वर्णित वाक्यों को सही क्रम में लगाएँ।
(A) महाराज जनक तो ब्रह्मज्ञानी थे।
(B) मरने पर उन्हें यमलोक जाना पड़ा। वहाँ उनसे कहा गया-नरक चलो।
(C) महाराज जनक के जीवन में कोई भूल हो गई थी।
(D) उन्हें क्या स्वर्ण, क्या नरक। वे प्रसन्नतापूर्वक चले गए।
(a) CBDA (b) CBAD (c) CDAB (d) CADB

6. दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थानों को भरें
अगर विद्यार्थी…होंगे तो देश का भविष्य…होगा।
(a) अक्लमंद, तेज
(b) निडर, उत्साही
(c) आदर्शवादी, उज्जवल
(d) अचेत, गरिमाजनक

7. जो मैं ऐसा जानती, रे…कियां दुख होय। नगर…पीटती रे प्रीत न करियो कोय।
गीत की इस पंक्ति में रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए सही विकल्पों का चयन करें।
(a) राग, ढोलक
(b) पश्चाताप, डफली
(c) प्रेम, तबला
(d) प्रीत, ढुंढेरौ

8. मेज का समान्य बहुवचन दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है?
(a) मेजी
(b) मेजे
(c) मेजें
(d) मिजे

9. निम्न वाक्य के किस भाग में त्रुटि है? मृत्यु के मुख में जा रहा व्यक्ति सदैव सच को बोलता है।
(a) सदैव सच को
(b) बोलता है
(c) जा रहा व्यक्ति
(d) मृत्यु के मुख में

10. नाटक स्कन्दगुप्त की रचना किसने की?
(a) मालती जोशी
(b) जयशंकर प्रसाद
(c) जैनेन्द्र कुमार
(d) प्रेमचंद

11. “आसमान का रंग नीला है” विशेष्य पहचानें।
(a) रंग
(b) आकाश
(c) आसमान
(d) नीला

12. “उच्छंखल” के तीन समानार्थी शब्द दिए गए हैं, एक शब्द समानार्थी नहीं है, उस शब्द का चयन करें जो समानार्थी नहीं है।
(a) अक्खड़
(b) निरकुंश
(c) उदंड
(d) भुक्खड

13. ‘विचित्र’ के तीन समानार्थी शब्द दिए गए हैं, एक शब्द समानार्थी नहीं है, उस शब्द का चयन करें जो समानार्थी नहीं है।
(a) भिन्न
(b) अनूठा
(c) विलक्षण
(d) रहस्यमय
14. “कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय”-इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार पहचानें।
(a) अनुप्रास
(b) श्लेष
(c) रूपक
(d) यमक

15. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है?
(a) कुर्सी
(b) पेड़
(c) शेर
(d) लड़का

16. सन् 1973 में साहित्य एकादमी पुरस्कार प्राप्त “आलोक पर्व”किसकी रचना है?
(a) भवानी प्रसाद मिश्र
(b) शिवमंगल सिंह सुमन
(c) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(d) भीष्म साहनी

17. सही कहावत पहचनिए।
(a) नाम न जाने आँगन टेढ़ा
(b) नाच न जाने आँगन टेढ़ा
(c) काम न जाने आँगन टेढ़ा
(d) नाच न जाने वादन टेढ़ा

18. ‘कुमारसंभव’ के रचयिता कौन हैं?
(a) तुलसीदास
(b) सूरदास
(c) कालिदास
(d) कबीर

19. “रहिमन पानी रखिये, बिन पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरे, मोती मानुस चून”-
वर्णित लोकोक्ति में प्रयुक्त अलंकार पहचानिए।
(a) यमक
(b) रूपक
(c) श्लेष
(d) उत्प्रेक्ष

20. “बच्चा गया” इस वाक्य में प्रयुक्त काल पहचानें।
(a) सामान्य भूतकाल
(b) सामान्य वर्तमान काल
(c) भविष्यकाल
(d) पूर्ण भूतकाल

21. विकल्पों में वर्णित वाक्यों में से गलत वाक्य कौन-सा है?
(a) जिधर दृष्टि डालों, विज्ञान में चमत्कार दिखायी पड़ते हैं।
(b) हमें उपलब्ध सभी सुख-सुविधायें विज्ञान की ही देन हैं।
(c) विज्ञान ने हमें जादू नगरी में पहुँचा दिया है।
(d) विज्ञान से अनेक असंभव लगने वाली बातें को संभव कर दिखाया है।

22. दिए गए विकल्पों मे से ‘अनुकूल’ का विरुद्धार्थी शब्द कौन-सा
(a) अन्याय
(b) नियमित
(c) नकली
(d) प्रतिकूल

23. ‘वर’ का स्त्रीलिंग बताएँ
(a) बहू
(b) दुल्हन
(c) वधू
(d) वारी

24. “राम साधु, तुम साधु सुजाना, राम मातु, भली मैं पहिचाना।”
वर्णित लोकोक्ति में प्रयुक्त अलंकार पहचानिए।
(a) विभावना
(b) विशेषोक्ति
(c) ब्याजनिंदा
(d) ब्याजस्तुति

25. “लड़कों में लड़का, बूढ़ों’ इस मुहावरे का अर्थ बताएँ।
(a) सर्वप्रिय होना
(b) बहरूपिया होना
(c) कुशल खिलाड़ी होना
(d) सभी के साथ खेलना

26. “नदी” का पयार्यवाची शब्द इनमें से कौन-सा नहीं है?
(a) सरिता
(b) नद्य
(c) उषा
(d) तटिनी

27. दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थान भरें
चित्र-वर्णन एक ऐसी कला है जिसमें मन के भाव…होते हैं।
(a) विस्तृत
(b) प्रकट
(c) समक्ष
(d) भयभीत

28. “पाप की पराकाष्ठा होना” इस मुहावरे का अर्थ बताएँ।
(a) पाप उदय होना
(b) पाप कमाना
(c) पाप का घड़ा भरना
(d) पाप मोल लेना

निर्देश (प्र. सं. 29-31) : गद्यांश पढ़ें एवं निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देखें
“हम मनुष्यों को कुछ-न-कुछ बनने का स्वप्न होता है। हम अपने स्वप्न को साकार रूप प्रदान करने के लिए उसे अपना आधार और लक्ष्य बना लेते हैं। अपने सपने के आधार पर अपने भविष्य की नींव रखना आरम्भ करते हैं। हमारा लक्ष्य कुछ भी हो सकता है। हम चिकित्सक, इंजीनियर, राजनेता, अभिनेता, सरकारी कर्मचारी, अध्यापक कुछ भी बनने की सोच सकते हैं। हमारी शिक्षा का स्तर भी लक्ष्य तक पहुँचने का मार्ग है। शिक्षा ही लक्ष्य तक पहुँचकर सपने को साकार करती है। यह मनुष्य के जीवन में बहुमूल्य रत्न के समान है, जो किसी के द्वारा चुराया व मिटाया नहीं जा सकता है। यक्ष द्वारा पूछे गए प्रश्न कि विदेश में मनुष्य का साथी कौन होता है? युधिष्ठिर द्वारा इसका उत्तर दिया गया ‘विद्या’ महाभारत में युधिष्ठिर और यक्ष के इस संवाद से स्पष्ट हो जाता है कि शिक्षा प्राचीनकाल से ही मनुष्य के जीवन में महत्त्वपूर्ण रही है।
29. अपनी बात की प्रमाणिकता को सिद्ध करने के लिए लेखक क्या उदाहरण प्रस्तुत करता है?
(a) भावी भविष्य का
(b) सपनो का
(c) महाभारत में यक्ष और युधिष्ठिर के संवाद का
(d) शिक्षा के सबल पक्ष का

30. विदेश में कौन मनुष्य का साथी होता है?
(a) विद्या
(b) नौकरी
(c) धन
(d) संबंधी

31. प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है
(a) लक्ष्य का महत्त्व
(b) श्रम का महत्त्व शिक्षा का महत्त्व
(c) शिक्षा का महत्त्व
(d) स्वप्न का महत्त्व

32. दिए गए विकल्पों में से ‘गति’ का विरुद्धार्थी शब्द कौन-सा है?
(a) मंद
(b) प्रगति
(c) दुर्गति
(d) आयतन

33. दिए गए विकल्पों में से ‘किशोर’ का समनार्थी शब्द कौन-सा शब्द है?
(a) तरुण
(b) पारिवारिक
(c) कोलाहल
(d) समझदार

34. रिक्त स्थान भरें
चेहरा हमारे विचारों का…है जो वही दिखाता है जो…है।
(a) मन, दौड़ता
(b) दर्पण, संच
(c) उल्लंघन, जागृत
(d) चित्र, असत्य

35. गौ का सामान्य बहुवचन दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है?
(a) गाय
(b) गौ-गौ
(c) गौएँ
(d) गायें

36. सन् 1974 में साहित्य एकादमी पुरस्कार प्राप्त शिवमंगल सिंह सुमन की रचना “मिट्टी की बारात’ किस विधा की कृति है?
(a) नाटक
(b) उपन्यास
(c) कथा
(d) काव्य

37. “…चंगा तो कठौती में…” लोकोक्ति को पूरा करने के लिए
सही विकल्पों का चयन करें।
(a) धन, यमुना
(b) मन, गंगा
(c) विचार, जल
(d) तन, नंगा

38. दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थानों को भरें
जब कोई मर्यादा को…जाता है तो अपनी…खो बैठता है।
(a) लाँघ, गरिमा
(b) भूल, आप
(c) खो, आदर्श
(d) नजरअंदाज, जिन्दगी

39. विकल्पों में वर्णित वाक्यों में से सही वाक्य का चयन करें?
(a) खेल-कूद को शिक्षा के अनिवार्य अंग मान महत्त्व दिया जाता है।
(b) शरीर को स्वस्थ रखने का एक ही साधन खेल भी है।
(c) क्रिकेट, टेनिस या कोई भी खेल को खेलने से हमारा शरीर तो चुस्त और तंदरुस्त बनता
(d) समाज में खिलाड़ियों को आदर प्रदान किया जाता है।

40. “विनय पत्रिका’ किस कवि की रचना है?
(a) तुलसीदास
(b) कबीर
(c) सूरदास
(d) रहीम

41. इनमें से कौन-सा विषय राज्य सूची में अंतर्गत आता है?

(a) जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन
(b) भूमि और भवन पर कर
(c) श्रमिक, संघ: औद्योगिक एवं श्रमिक विवाद
(d) रोजगार और बेरोजगारी

42. अनुसूचित जनजातियों के लिए लोकसभा में कितनी सीटें __ आरक्षित हैं?

(a) 47
(b) 29
(c) 34
(d) 17

43. गंगा नदी में प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए कौन-सी जनहित याचिका दायर की गई थी?
(a) एस.पी. गुप्ता बनाम भारत संघ
(b) परमानंद कटारा बनाम भारत संघ
(c) एम.सी. मेहता बनाम भारत संघ
(d) बंधुआ मुक्ति मोर्चा बनाम भारत संघ

44. निम्नलिखित में से कौन-सा वायरस एक स्वचालित रूप में खुद को कूट करता है, जब हर बार वह प्रणाली को संक्रमित करता है और प्रतिलिपि बनाता है।
(a) पॉलीमॉर्फिक वायरस
(b) फाइल आवंटन तालिका (एफएटी) वायरस
(c) ओवरराइट वायरस
(d) मल्टीपार्टाइट वायरस

45. किस देश ने 1914 में जापानी स्टीमर कोमागाटा मारू के प्रवेश
के लिए मना कर दिया था?
(a) कनाडा
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) चीन
(d) भारत

46. वर्ष 1956 में मुख्यतः किन मानदंडों के आधार पर राज्यों का
पुनर्गठन किया गया था?
(a) बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा
(b) प्रशासन की सुविधा
(c) भाषागत और सांस्कृतिक एकरूपता
(d) भौगोलिक समानता और संसाधन आवंटन

47. भारतीय दंड संहिता, वर्ष 1860 में लॉर्ड मैकॉलेद्वारा प्रारूपित
संहिता का संशोधित संस्करण है। इनमें से किन देशों की दंड संहिता उसी प्रारूप पर आधारित हैं?
A. सिंगापुर B. ब्रुनेई C. श्रीलंका
(a) (A) और (B)
(b) (B) और (C)
(c) (A, B) और (C)
(d) (A) और (C)

48. वाइसराय की कार्यकारिणी परिषद् में नियुक्त पहले भारतीय
कौन थे?
(a) एम के गांधी
(b) सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा
(c) जवाहरलाल नेहरू
(d) वल्लभभाई पटेल

49. भारत की राज्य नीति के निदेश सिद्धान्तों के संदर्भ में,
निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य सही है?
(A) सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लिए, ये राज्य को संबोधित
किये गये कुछ निर्देश हैं।
(B) ये न्यायालय में प्रवर्तनीय हैं।

(a) केवल (B)
(b) केवल (A)
(c) (A) और (B) दोनों
(d) (A) और (B) दोनों ही नहीं

50. 30 नवंबर, 2017 को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष कौन
थीं?
(a) नसीम अहमद
(b) ललिता कुमारमंगलम
(c) रेखा शर्मा
(d) नजमा हेपतुल्ला

51. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आनुवांशिक विकार नहीं है?
(a) वर्णान्धता
(b) अरंजकता
(c) अतिरिक्तस्त्रव रोग
(d) मिक्सोडेमा

52. इस यातायात प्रतीक का अर्थ क्या है?

(a) गोल रास्ता
(b) आगे रास्ता घूककर
(c) सभी दिशाओं से वाहन आ रहे हैं
(d) बायें से आ रहे वाहनों को रास्ता दें

53. भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य में रबर का सर्वाधिक उत्पादन होता है?
(a) मिजोरम
(b) केरल
(c) असम
(d) कर्नाटक

54. किस न्यायिक मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह राय दी कि अनुसूचित क्षेत्रों में सरकारी जमीन, आदिवासियों की जमीन और वन्य भूमि गैर-आदिवासियों अथवा निजी कंपनियों को, खनन अथवा औद्योगिक कार्यों के लिए पट्टे पर नहीं दी जा सकती तथा ऐसे कार्य केवल आदिवासियों अथवा सरकारी उपक्रम द्वारा ही किये जा सकते हैं।
(a) समता बनाम आन्ध्र प्रदेश राज्य
(b) मध्य प्रदेश राज्य बनाम मदनलाल
(c) पी.ए. इनामदार बनाम महाराष्ट्र राज्य
(d) एबीसी बनाम (दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश) राज्य

55. किसने गवर्नर जनरल और प्रदेशों के गवर्नरों को संवैधानिक
प्रमुख का दर्जा दिया है?
(a) भारत सरकार अधिनियम
(b) निदेशक सिद्धान्त
(c) संधिान सभा
(d) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम

56. जलोढ़क तलछट का अर्थ किस प्रकार की भूमि है?
(a) पवन द्वारा निर्मित तलछट भूमि
(b) पवन द्वारा निर्मित कटाव भूमि
(c) नदी द्वारा निर्मित तलछट भूमि
(d) नदी द्वारा निर्मित कटाव भूमि

57. भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग के किसी भी आरोप पर, प्रकटीकरण हेतु लिखित शिकायत लेने के लिए भारत सरकार ने किसे “नामित संस्था” के रूप में प्राधिकृत किया है।
(a) केन्द्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) को
(b) लोकायुक्त को
(c) भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (सीएजी) को
(d) केंद्रीय सतर्कता आयोग को

58. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद कहता है-“संघ के
लिए एक संसद होगी जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी जिनके नाम राज्यसभा और लोकसभा होंगे।”
(a) अनुच्छेद 9
(b) अनुच्छेद 7
(c) अनुच्छेद 3
(d) अनुच्छेद 79

59. किसके सुझाव पर, राष्ट्रपति किसी राज्य के राज्यपाल को
नियुक्त करते हैं?
(a) एक अधिशासी मंडल जिसमें मुख्य न्यायाधीश, मुख्य चुनाव
आयुक्त और भारत के उपराष्ट्रपति शामिल हैं।
(b) उस राज्य के मुख्यमंत्री
(c) प्रधानमंत्री
(d) उपराष्ट्रपति

60. निम्नलिखित में से कौन-सा दीर्घकालिक विकास और हमारे विश्व को बदलने के लिये अग्रणी सिद्ध हो सकता है?
(a) औद्योगीकरण और आधारभूत संरचना संबंधी विकास
(b) वनोन्मूलन
(c) कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि
(d) अविकसित देशों को कम सेवाएँ

61. भारत ने सितम्बर, 2016 में रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए
अमेरिकी 500 मिलियन डॉलर की एक नए ऋण व्यवस्था की किस देश के साथ घोषणा की थी?
(a) नेपाल
(b) भूटान
(c) बांग्लादेश
(d) वियतनाम

62. सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के अंतर्गत सूचना
प्राप्त करने की प्रक्रिया के संदर्भ में, इनमें से कौन-सा वक्तव्य सही है?
(A) सूचना प्राप्त करने के लिए आवेदन का कोई निर्धारित प्रारूप
नहीं है। आवेदन सादे कागज पर किया जा सकता है।
(B) सूचना पाने के पीछे क्या कारण है, सूचनाप्रार्थी को यह बताने
की आवश्यकता नहीं है।

(a) केवल (B)
(b) (A) और (B) दोनों
(c) (A) और (B) दोनों ही नहीं
(d) केवल (A)

63. बिना दलाली खाता खोले एक विदेशी कंपनी के शेयरों को बेचने और खरीदने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक साधन है?
(a) विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर)
(b) भारतीय डिपॉजिटरी रसीद (आईडीआर)
(c) ग्लोबल डिपॉजिटरी रसीद (जीडीआर)
(d) इवेंट डेटा रिकॉर्डर (ईडीआर)

64. भूमि अधिग्रहण अधिनियम (भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और
पुनर्स्थापना), 2013 के अनुसार, सरकारें निम्न के लिए भूमि अधिग्रहण कर सकती हैं
(A) सामरिक प्रयोजन
(B) परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के लिए परियोजनाएँ
(C) सार्वजनिक-निजी सहभागिता परियोजनाओं के लिए, जहाँ भूमि ___ का स्वामित्व सरकार केक पास ही रहेगा।

(a) (A) और (B)
(b) (B) और (C)
(c) (A) और (B)
(d) (A, B) और (C)

65. भारतीय में बाल अधिकारों का संरक्षण, उन्नयन और हिफाजत
करने के लिए, वर्ष 2007 में एक वैधानिक निकाय के रूप में किसकी स्थापना हुई?
(a) महिला और बाल विकास विभाग
(b) किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण)
(c) राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
(d) राष्ट्रीय बाल संरक्षण समिति

66. …एक प्रकार का मैलवेयर है जो आपके कम्प्यूटर पर विज्ञापन
दिखाता है।
(a) ऐडवेयर
(b) बैकडोर
(c) रूटकिट
(d) बॉट

67. निम्नलिखित में से गति या तीव्रता के आधार पर कौन-सी
मुद्रास्फीति का एक प्रकार नहीं है?
(a) द्रुत मुद्रास्फीति
(b) लागत-जन्य मुद्रास्फीति
(c) अति-मुद्रास्फीति
(d) मंद मुद्रास्फीति

68. महाभारत का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करने वाले पहले
भारतीय कौन हैं?
(a) किसारी मोहन गांगुली
(b) पंडित राम अवतार शर्मा
(c) वल्लभाचार्य
(d) टीए सरस्वती अम्मा

69. भारतीय वन सेवा के कैडरों का/के नियंत्रक-प्राधिकरण वर्णित
विकलों में से कौन-सा/कौन से है/हैं?
(a) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(b) भारत के राष्ट्रपति
(c) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्रालय
(d) भारतीय लोकसेवा अध्यक्ष

70. शब्द “भेदिया लेनदेन’ (इनसाइडर ट्रेडिंग) किससे संबंधित है?

(a) हवाला खर्च
(b) सार्वजनिक खर्च
(c) शेयर बाजार
(d) कर-निर्धारण

71. राज्य के राज्यपाल के अधिकारों के संदर्भ में, इनमें से कौन-सा
वक्तव्य सही है?
(A) विधानसभा द्वारा पारित किसी विधेयक पर वह अपनी स्वीकृति
न देकर, उसे राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेज सकते हैं।
(B) आपातकालीन शासन के दौरान, राज्यपाल मंत्रीमंडल के सुझावों
की अवहेलना कर सकते हैं, अगर राष्ट्रपति ने इसके लिए उन्हें
विशेष अनुमति दी हो।
(a) केवल (A)
(b) (A) और (B) दोनों ही नहीं
(c) केवल (B)
(d) (A) और (B) दोनों

72. इनमें से किस पर्यावरणाविद् को पद्म विभूषण से सम्मानित
किया गया है?
(a) अरुंधति रॉय
(b) मेधा पाटकर
(c) सुंदरलाल बहुगुणा
(d) चण्डी प्रसाद भट्ट

73. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-2017 के लिए ऑस्कर पुरस्कार किसे मिला
(a) टॉम हैंक्स
(b) केसी अफ्लेक
(c) विल स्मिथ
(d) ब्रैड पिट

74. भारत में किस पनडुब्बी का निर्माण फ्रांसीसी सहयोग से हो रहा
है, जो वर्ष 2016 में इसलिए खबरों में आई कि उसके गुप्त हथियार तंत्र से जुड़ी जानकारी उद्घाटित हो गई?
(a) चक्र
(b) अरिहंत
(c) सिंधुघोष
(d) स्कोरपीन

75. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद की शपथ के संदर्भ में,
निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य सही है?
(A) संविधान का संरक्षण, सुरक्षा और प्रतिरक्षा करने के लिए
राष्ट्रपति अपने पद की शपथ लेते हैं।
(B) उपराष्ट्रपति संविधान के प्रति अपनी सत्यनिष्ठा और वफादारी
की शपथ लेते हैं। 
(a) केवल (A)
(b) (A) और (B) दोनों ही नहीं
(c) केवल (B)
(d) (A) और (B) दोनों

76. आदर्श परिस्थिति में एक नए पादप या पौधे में पुनरुज्जीवित और
विकसित करने के लिए एक कोशिका के गुण को…के रूप में जाना जाता है।
(a) क्लोन
(b) टोटीपोटेंसी
(c) कैलस
(d) प्लुरीपोटेंसी

77. यमुना और बेतवा नदियों का संगम कहाँ होता है?
(a) हमीरपुर
(b) इलाहाबाद
(c) कुरुसेला
(d) आलमपुर

78. कौन-से वर्ष में संसद के दोनों सदनों की स्थापना हुई?
(a) 1950
(b) 1949
(c) 1952
(d) 1947

79. …यह दर्शाता है कि भिन्न-भिन्न कटौतीकर्ताओं (जैसे वेतन के
लिए नियोक्ता, ब्याज के लिए बैंक, इत्यादि) द्वारा स्त्रोत पर कर की कटौती हो चुकी है और वह सरकार को जमा कर दिया गया
(a) फॉर्म 26AS
(b) फॉर्म 16
(c) फॉर्म 12
(d) फॉर्म 16A

80. स्वतंत्रता के अधिकार में निहित है
(A) कोई भी पेशा अपनाना
(B) भाषणा की स्वतंत्रता
(C) अस्पृश्यता का उन्मूलन
(D) धर्म का पालन एवं प्रचार

(a) (A) और (B)
(b) (A) और (C)
(c) (B) और (C)
(d) (A, B) और (D)

81. 560 छात्रों वाले एक स्कूल में लड़कों की औसत आयु 12 वर्ष है और लड़कियों की 11 वर्ष है। यदि स्कूल की औसत आयु 11 साल 9 महीने है, तो स्कूल में लड़कियों में लड़कियों की संख्या कितनी होगी?

(a) 120
(b) 150
(c) 100
(d) 140

82. 3 मोबाइल फोन और एक वॉकमेन की कीमत ₹ 80000 है, जबकि 5 मोबाइल फोन और 2 वॉकमेन की कीमत ₹150000 है। एक मोबाइल फोन की कीमत ज्ञात करें?
(a) ₹ 100000
(b) ₹500000
(c) ₹ 50000
(d) ₹ 10000

83. एक ऑनलाइन परीक्षा में उपस्थित होने वाले 10 उम्मीदवारों के बुद्धिलब्धि परीक्षण स्कोर्स नीचे दिए अनुसार हैं। 3, 7, 6, 5, 6, 4, 9, 6 और 5
(a) 8
(b)7
(c) 6
(d) 4

84. एक रंगों की डाई को लाल और पीले रंगों को 2:5 के अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है। यदि डाई में लाल रंग की मात्रा को 25% से बढ़ाया जाता है, तो बनाने वाली नई डाई में पीले रंग का प्रतिशत कितना होगा?
(a) 75%
(b) 33.33%
(c) 66.67%
(d) 50%

85. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक क्रिकेट मैच के पहले 20 ओवरों में भारत का प्रति ओवर रन रेट था 71 अब 45 ओवरों में 425 रनों का लक्ष्य पाना है। भारत के लिए न्यूनतम कितना
औसत बनाए रखना जरूरी है, ताकि ये पक्का हो जाए कि वो ये खेल जीत जायेगा?
(a) 12.5
(b) 11
(c) 11.4
(d) 6

86. 2001 के पहले का वो कौन-सा साल है जिसका कैलेंडर 2001 के जैसा ही है?
(a) 2004
(b) 1999
(c) 2011
(d) 1990

87. एक टंकी में एक रिसाव है जो उसे 17 घंटों में खाली कर देगा एक नल खोला जाता है जिससे एक मिनट में 12 लीटर पानी प्रवेश होता है और अब टंकी 24 घंटों में खाली होती है। टंकी की क्षमता कितने लीटर की होगी?
(a) 34550 लीटर
(b) 34540 लीटर
(c) 34570 लीटर
(d) 34560 लीटर

88. एक त्रिभुजाकार खेत, जिसकी भुजाएँ 26 मी, 28 मी तथा 30 मी हैं, के प्रत्येक कोने पर एक गाय 7 लंबी रस्सी से बाधी गई है। तदनुसार, उन तीनों गायों के चरने से बचे हुए खेत का क्षेत्रफल कितने मी’ होगा?
(a) 336
(b) 259
(c) 154
(d) 77

89. छह घंटियों ने एक साथ बजना शरू कर दिया और वो क्रमश: 4, 8, 10, 12, 18 और 20 सेकण्ड के अंतराल से बजती हैं। एकसाथ बजना शुरू होने के बाद, 30 मिनट में घंटियाँ कितनी बार साथ में बजेंगी?
(a) 4 बार
(b) 3 बार
(c) 6 बार
(d) 5 बार

90. हरि एक काम का 25% हिस्सा, 5 दिनों में कर सकता है। इस काम से बीस गुना बड़ा काम करने में उसे कितने दिन लगेंगे?
(a) 250 दिन
(b) 200 दिन
(c) 300 दिन
](d) 400 दिन

91. 1.96 x 11.96 + 11.96xy + 0.04 एक पूर्ण वर्ग होगा यदि xy बराबर हो…..के।
(a) 0.02
(b) 0.8
(c) 0.08
(d) 0.2

92. MANAGEMENT शब्द के अक्षरों को कितनी तरह से क्रमबद्ध कर सकते हैं ताकि स्वरों और व्यंजनों की तुलनात्मक स्थिति वैसी ही रहे जैसी MANAGEMENT में है।
(a) 1280
(b) 720
(c) 960
(d) 1080

93. 110/x का 42/5 = 840, x का मान ज्ञात करें।
(a) 22
(b) 11/10
(c) 8/9
(d) 26

94. गिरि एक बिंदु ‘A’ से सुबह 6 बजे 20 किमी/घंटे की रफ्तार से निकलता है और गौतम बिंदु ‘B’ से सुबह 7 बजे 10 किमी/घंटे की रफ्तार से निकलता है। वो दोनों एक-दूसरे की ओर यात्रा कर रहे हैं। A और B के बीच की दूरी 100 किलोमीटर है। वो दोनों कितने बजे मिलेे।
(a) 9.40 सुबह
(b) 10.15 सुबह
(c) 10.10 सुबह
(d) 9.15 सुबह

निर्देश (प्र. सं. 95-97) दिए गए बार-चार्ट को देखें जो विभिन्न वर्षों में भारत के निर्यातों और आयातों के बारे में जानकारी देता है। (मूल्य करोड़ रुपयों में हैं)

95. दिए गए कौन-से वर्षों में निर्यातों के प्रतिशत के हिसाब से आयातें सबसे ज्यादा हैं?
(a) वर्ष 2012
(b) वर्ष 2015
(c) वर्ष 2014
(d) वर्ष 2011

96. वर्ष 2011 और वर्ष 2012 के संयुक्त निर्यातों और वर्ष 2012 के आयातों के बीच अनुपात क्या है?
(a) 1 : 1
(b) 1 : 3
(c) 1 : 2
(d) 2 : 1

97. दिए गए सभी वर्षों के कुल निर्यातों और दिए गए सभी वर्षों के सभी आयातों के बीच का अंतर क्या है?
(a) ₹224000 करोड़
(b) ₹ 220000 करोड़
(c) ₹444000 करोड़
(d) ₹ 212200 करोड़

98. 30 के 80% और 25 के 4/5 में कितना अंतर है?
(a) 4
(b) 6
(c) 9
(d) 12

99. 600 ग्राम, 420 ग्राम और 780 ग्राम वजन के तीन चॉकलेट बार्स को एकसमान वजन के छोटे टुकड़ों में काटा गया। यदि एक व्यक्ति को ऐसे 2 टुकड़े दिए जाते हैं, तो ऐसे लोगों की न्यूनतम संख्या क्या होगी जो सभी टुकड़ों को बाँट सके?
(a) 10
(b) 30
(c) 15
(d) 60

100. x और । एक काम को क्रमशः 12 दिनों में और 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 2 की मदद से x और साथ मिलकर र 6000 के कुल वेतन में इस काम को 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं तो 2 को उसके काम के हिस्से के लिए कितना वेतन मिलना चाहिए?
(a) ₹ 550
(b) ₹ 400
(c) ₹ 250
(d) ₹ 500

101. एक सम ठोस प्रिज्म का आधार एक त्रिकोण है जिसकी भुजाएँ 6, 8 और 10 सेमी हैं। प्रिज्म की ऊँचाई 10 सेमी है। प्रिज्म का कुल सतह क्षेत्रफल, पार्श्व सतह क्षेत्रफल और आयतन कितना होगा?
(a) 384 वर्ग सेमी, 420 वर्ग सेमी, 420 घन सेमी
(b) 240 वर्ग सेमी, 322 वर्ग सेमी, 340 घन सेमी
(c) 284 वर्ग सेमी, 220 वर्ग सेमी, 230 घन सेमी
(d) 288 वर्ग सेमी, 240 वर्ग सेमी, 240 घन सेमी

102.∩ को 70 तत्वों से सम्मिलित सकल समुच्च मान लेते हैं। यदि A, B इस तरह के∪ उप-समुच्चय हैं कि n (A)= 20, n(B) = 30 और n(A∩B) = 10 तो n(A’ ∩B’) =
(a) 40
(b) 60
(c) 30
(d) इनमें से कोई नहीं

103. जब, 0.232323…को एक भिन्न में बदला जाता है, तो परिणाम क्या होगा?
(a) 23/99
(b) 1/9
(c) 2/9
(d) 1/5

104. किसी स्केल की सबसे बड़ी मुमकिन लंबाई कितनी हो सकती है जिससे 12 मी, 20 सेमी, और 4 मी 20 सेमी की लम्बाइयाँ ठीक-ठीक मापी जा सकें?
(a) 30 सेमी
(b) 10 सेमी
(c) 20 सेमी
(d) 40 सेमी

105. अपनी सामान्य से 3/4 रफ्तार से चलते हुए, रमेश को घर पहुँचने में 20 मिनट की देरी हो जाती है। रमेश को घर पहुँचने में सामान्य कितना समय लगता होगा, ये ज्ञात करें?
(a) 30 मिनट
(b) 45 मिनट
(c) 60 मिनट
(d) 120 मिनट

106. p का 5% 10 है, और q का 10% 5 है। r, qlp के बराबर है।
r का मान क्या है? .
(a) 1/32
(b) 1/4
(c) 4
(d) 1

107. 60 के गुणनखंडों की संख्या ज्ञात करें।
(a) 14
(b) 10
(c) 15
(d) 12

108. दो रेलवे स्टेशन A और B एक दूसरे से 110 किलोमीटर की
दूरी पर हैं। ट्रेन M स्टेशन A से सुबह 7 बजे निकलती है और स्टेशन B की ओर 20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है। ट्रेन P स्टेशन B से सुबह 8 बजे निकलती है और स्टेशन A की ओर 25 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है। वो दोनों कितने बजे मिलेंगी?
(a) 9.00 बजे सुबह
(b) 10.00 बजे सुबह
(c) 10.15 बजे सुबह
(d) 11.00 बजे सुबह

109. अतुल ने एक साइकिल उसकी अंकित कीमत से तीन चौथाई दाम पर खरीदी और उसे उसकी अंतिम कीमत से 20% ज्यादा दाम पर बेची। मुनाफा प्रतिशत क्या होगा?
(a) 35%
(b) 55%
(c) 60%
(d) 75%
110. सेब, संतरे और आम की संख्या क्रमशः 5:7:8 के अनुपात में है। फल विक्रेता ने फलों की संख्या क्रमशः 40%, 50% और 75% से बढ़ा दी। फलों का अनुपात अब क्या होगा?
(a) 3 : 4 : 5
(b) 4:5:6
(c) 1 : 2 :3
(d) 2 : 3 : 4

111. एक ट्रेन अपनी यात्रा के पहले 10 घंटे 24 किमी/घंटा और शैश 6 घंटे 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तय करती है। ट्रेन की औसत गति क्या होगी?
(a) 42.5 किमी/घंटा
(b) 36 किमी/घंटा
(c) 37.5 किमी/घंटा
(d) 42 किमी/घंटा

112. x2 + 1462 = 2322 – 522 – 5468 , x ज्ञात करें।
(a) 158
(b) 183
(c) 156
(d) 162

113. शिवा ने एक निश्चित दिन ₹ 2000 साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किये। यदि ब्याज दर 6% है तो 3 साल की अवधि के लिए साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज में कितना फर्क होगा?
(a) ₹ 21
(b) ₹ 26
(c) ₹ 24
(d) ₹ 22

114. अशोक के पास ₹ 60 प्रति किग्रा और ₹ 85 प्रति किग्रा ऐसे दो प्रकार के गेहूँ हैं। यदि वो इनके मिश्रण को ₹ 84 प्रति किग्रा में बेचकर 20% मुनाफा कमाता है, तो मिश्रण में इन प्रकारों का अनुपात क्या होगा?
(a) 1 : 2
(b) 3:2
(c) 2 : 1
(d) 1 : 3

115. यदि 21 अक्टूबर को रविवार है, तो 21 नवम्बर को कौन-सा दिन होगा?
(a) रविवार
(b) सोमवार
(c) बुधवार
(d) मंगलवार

116. अजय ने अपनी जमा पूँजी एक बैंक में निवेश की। ये राशि साधारण ब्याज से 2 साल में ₹ 1120 और 5 साल में 1300 होती है। मूल राशि कितनी होगी? (लगभग)?
(a) ₹ 800
(b) ₹ 1000
(c) ₹ 960
(d) ₹ 900

117. जिन अंकों में 56 का फर्क हो और पहला अंक दूसरे का 2/9 हो, उनका अनुपात क्या होगा?
(a) 14 : 56
(b) 15:56
(c) 16 : 72
(d) 16: 81

118. निष्पक्ष पासों की एक जोड़ी फेंकी जाती है। दोनों ही पासों की संख्याओं का जोड़ 5 आये इसकी संभावना कितनी है?
(a) 4/36
(b) 1/36
(c) 5/36
(d) 6/36

119. एक घड़ी को 16% मुनाफे से बेचा जाता है। यदि ये घड़ी 10% कम दाम से खरीदी जाती है और ₹ 14 का कम दाम से बेची जाती है, तो 25% का मुनाफा होता है। घड़ी की लागत कीमत ज्ञात करें?
(a)₹400
(b) ₹ 380
(c) ₹ 420
(d) ₹ 360

120. एक आदमी ने 5 चीजें ₹ 1 में खरीदीं, उसे ₹ 1 में कितनी चीजें बेचनी चाहिए ताकि उसे 25% का मुनाफा मिले?
(a) 3
(b) 1
(c) 4
(d) 6

121. यहाँ दिए गए विकल्पों में से दूसरे जोड़े के लिए सापेक्षिक शब्द का चयन करें जो पहली जोड़ी के रिश्ते का अनुसरण कर प्रश्न चिह्न (?) की जगह लेगा cdE:WVu ::ghI: ?
(a) sRq
(b) Tsr
(c) SRq
(d) TSr

122. वर्णित श्रृंखला में से गलत संख्या ज्ञात करें।
2, 8,81, 32,54
(a) 32
(b) 8
(c) 2
(d) 54
123. निम्नलिखित प्रश्न में, दो कथनों के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निष्कर्षों को पढ़ें और निर्णय करें कि निम्न में से कौन-सा/से निष्कर्ष (जो एक से ज्यादा भी हो सकते हैं) तार्किक रूप से कथन/नों का अनुसरण करता/करते है/हैं?
कथन : कोई भी तंत्रिका धमनी नहीं है। कोई भी पात्र वाल्व नहीं है।
निष्कर्ष : I. कुछ धमनियाँ तंत्रिका नहीं हैं।
II. कुछ पात्र वाल्व नहीं हैं।
(a) केवल I अनुसरण करता है।
(b) दोनों I और II अनुसरण करते हैं।
(c) ना तो I और ना ही II अनुसरण करता है।
(d) केवल II अनुसरण करता है।

124. उस विकल्प का चयन करें जो अन्य विकल्पों से अलग है।

125. कला का कहना है कि अरुण की उम्र 42 से कम लेकिन 36 से अधिक है। सुरेश का कहना है कि अरुण की उम्र 40 से कम लेकिन 37 से अधिक है। सुन्दर का कहना है कि अरुण की उम्र 39 से कम लेकिन 34 से अधिक है। यदि हर कोई अरुण की उम्र के पूर्वानुमान के बारे में सही है, तो अरुण की उम्र क्या होगी? .
(a) 34
(b) 39
(c) 36
(d) 38

126. निशा अपने ऑफिस से पूर्व दिशा में सीधे 7 किमी चलती है, फिर वह बाएँ मुड़ती है और 5 किमी चलती है। वहाँ से वह दाहिनी और मुड़ती है और 3 किमी चलती है। आखिर में वह बाएँ मुड़ती है और 5 किमी चलती है। वह अपने ऑफिस से दिस दिशा में है?
(a) पश्चिम
(b) पूर्व
(c) उत्तर-पूर्व
(d) दक्षिण-पश्चिम

127. दिए गए विकल्पों से अक्षरों के असंगत समूह को ज्ञात करें।
BBE, BEF, BHI, AGC
(a) AGC
(b) BEF
(c) BHI
(d) BBE

नीचे दिए प्रश्न में दो कथन I और II शामिल हैं। फैसला करें, कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और अपना उत्तर दें।
128. रवि ने स्कूल जाने के लिए बस किस समय पकड़ी थी।
I. रवि से रोजाना वाली सुबह 8:25 की बस छूट गई थी। एक बस हर 10 मिनट पर आती है।
II. रवि सुबह 8:55 की बस नहीं पकड़ पाया और उसके बाद की कोई भी बस नहीं पकड़ पाया था।
(a) अकेले कथन II में दी गयी जानकारी इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(b) दोनों कथनों I और II में दी गयी जानकारी कुल मिलाकर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
(c) कथनों I और II में दी गयी जानकारी कुल मिलाकर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(d) अकेले कथन I में दी गयी जानकारी इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

129. एक निश्चित कूट भाषा में ‘VENTURE’ को ‘UCKPPLX’ के रूप में कूटबद्ध किया है, उस कूट भाषा में ‘PROCESS’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
(a) OPLYZML
(b) LPLYZMO
(c) QPLYZMO
(d) QPLYNMT

130. निम्नलिखित प्रश्न में, दो कथनों के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। निष्कर्षों को पढ़ें और निर्णय करें कि निम्न में से कौन-सा/से निष्कर्ष (जो एक से ज्यादा भी हो सकते हैं) तार्किक रूप से कथन/नों का अनुसरण करता/करते है/हैं?
कथन : हर गीत संगीत है। कोई भी ध्वनि संगीत है।
निष्कर्ष : कुछ गीत ध्वनि हैं। कोई भी ध्वनि गीत है।
(a) केवल II अनुसरण करता है।
(b) दोनों I और II अनुसरण करते हैं।
(c) ना तो I और ना ही II अनुसरण करता है।
(d) केवल I अनुसरण करता है।

131. Q, C का बैटा है जिसने A से विवाह किया है। यदि M, Q की बेटी है तो M का A से क्या रिश्ता होगा?
(a) पोता/नवासा
(b) बेटा
(c) चचेरा भाई
(d) पोती/नवासी

132. एक टैक्सी चालक सुबह सूर्य की दिशा की ओर टैक्सी चलाता है। कुछ समय बाद, वह दाहिनी ओर मुड़ता है। बाद में फिर से वह दाहिनी ओर मुड़ता है। अब टैक्सी चालक किस दिशा में जा रहा है?
(a) पूर्व
(b) पश्चिम
(c) उत्तर
(d) दक्षिण

133. दिये गए विकल्पों में से उस विकल्पा का चयन करें जिसमें बिंदु/बिंदुओं को बिलकुल उस तरह से स्थापित कियवा जा सकता है जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है।

निर्देश (प्र. सं. 134-136) निम्नलिखित जानकारियों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें निम्नलिखित इनपुट और उनके पुनर्निर्माण का एक उदाहरण है। (सभी संख्याएँ तो/तीन-अंकों वाली संख्याएँ हैं)
इनपुट: Weste 18 worst young 06 Best 41 covered 64 House 100 88
चरण 1: Best waste 18worst young 06 41 covwered 63 house 100 88
चरण 2 : Best 06 waste 18 worst young 41 covered 63 House 10088
चरण 3: Best 06 covered waste 18 worst young 41 63 House 100 88
चरण 4: Best 06 covered 18 waste worst young 41 63 House 10088
चरण 5: Best 06 covered 18 house waste worst young 4163 House 10088
चरण 6: Best 06 covered 18 house 41 waste worst young 63 100 88
चरण 7: Best 06 covered 18 House 41 waste 63 worst young 100 88
चरण 8: Best 06 covered 18 House 41 waste 63 worst 88 young 100
चरण 8 ऊपर की इनपुट के पुनर्निर्माण का अंतिम चरण है।
134. ऊपर के चरणों में पालन किए गए नियमों के अनुसार, नीचे दी गई इनपुट के लिए 4 था चरण ज्ञात करें।
(a) Pound 15 Near 01 Gold 42 Push Tallest 55 85
(b) Push Tallest 55 85 42 01 Gold 15 Near Pound
(c) 85 55 Tallest Push 42 Gold 01 Near 15 Pound
(d) Gold 01 Near 15 Pound 55 85 Tallest Push 42
135. ऊपर के चरण में पालन किए गए नियमों के अनुसार, नीचे दी गई इनपुट के लिए पुनर्निर्माण को पूरा करने के लिए कितने चरणों की आवश्यकता होगी?
इनपुट : Near 55 Pound 85 15 Tallest 01 Push Gold 42
(a) 4
(b)7
(c) 8
(d) 5

136. ऊपर के चरणों में पालन किए गए नियमों के अनुसार, नीचे दी गई इनपुट के लिए चरण 5 में बाएँ से 6वें स्थान के/की शब्द/संख्या ज्ञज्ञत करें।
इनपुट : Near 55 Pound 85 15 Tallest 01 push gold 42
(a) 15
(b) 55
(c) pound
(d) 42

निर्देश (प्र. सं. 137-139) निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें।
भारत सरकार से नि:शुल्क वाई-फाई कनेक्टिविटी प्राप्त करने के लिए एक रेलवे स्टेशन द्वारा निम्नलिखित शर्तों को संतुष्ट किया जाना आवश्यक है।
(i) प्रतिदिन कम-से-कम 10,000 यात्रियों का वहाँ से आवागमन होता है।
(ii) इसको कम-से-कम 2 किलोमीटर के क्षेत्र तक फैला हुआ होना चाहिए।
(iii) नेटवर्क की गति 5 केबी प्रति सेकण्ड से ऊपर होना चाहिए।
(iv) नेटवर्क इंजीनियर को स्टेशन पर उपस्थित रहना चाहिए।
एक स्टेशन के मामले में जो अन्य सभी शर्तों को संतुष्ट करता है, सिवाय
A. (i) उपरोक्त, यदि प्रतिदिन गाड़ियों के आगमन व प्रस्थान की संख्या 20 से अधिक है, तो स्टेशन को वाई-फाई कनेक्टिविटी मिलेगी।
B. (ii) उपरोक्त, लेकिन अनुमति 6 महीने के बाद दी जाएगी।
137. इस मामले में क्या निर्णय लिया जाना चाहिए?
स्टेशन A, 25 किलोमीटर विस्तार में फैला हुआ है। स्टेशन के पास एक नेटवर्क इंजीनियर है और 100 KB प्रति सेकण्ड से अधिक की गति प्रदान करने का वादा करता है।
(a) स्टेशन वाई-फाई कनेक्टिविटी नहीं प्राप्त करेगा।
(b) प्रश्न का उत्तर देने के लिए दी गयी जानकारी पर्याप्त नहीं है।
(c) स्टेशन 6 महीनों बाद वाई-फाई कनेक्टिविटी प्राप्त करेगा
(d) स्टेशन-वाई-फाई कनेक्टिविटी प्राप्त करेगा।

138. इस मामले में क्या निर्णय लिया जाना चाहिए?
स्टेशन P एक प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन है, 12000 से अधिक लोग प्रतिदिन वहाँ से आते जाते हैं और वह 3 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। स्टेशन का नेटवर्क इंजीनियर 150 केबी प्रति सेकण्ड के ऊपर नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए तैयार है।
(a) प्रश्न का उत्तर देने के लिए दी गयी जानकारी पर्याप्त नहीं है।
(b) स्टेशन 6 महीनों बाद वाई-फाई कनेक्टिविटी प्राप्त करेगा।
(c) स्टेशन वाई-फाई कनेक्टिविटी प्राप्त करेगा।
(d) स्टेशन वाई-फाई कनेक्टिविटी नहीं प्राप्त करेगा।

139. इस मामले में क्या निर्णय लिया जाना चाहिए?
स्टेशन s तटवर्ती क्षेत्र में मौजूद है, जहाँ 8000 यात्री प्रतिदिन आते जाते हैं। यह 2 किमी से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। नेटवर्क इंजीनियर पिछले वर्ष से उपलब्ध है जो 50 KB प्रति सेकण्ड से अधिक की नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रस्थान/आगमन के लिए उपयोग करती हैं।
(a) स्टेशन 6 महीनों बाद वाई-फाई कनेक्टिविटी प्राप्त करेगा
(b) प्रश्न का उत्तर देने के लिए दी गयी जानकारी पर्याप्त नहीं है।
(c) स्टेशन वाई-फाई कनेक्टिविटी नहीं प्राप्त करेगा।
(d) स्टेशन वाई-फाई कनेक्टिविटी प्राप्त करेगा।

140. निम्नलिखित कथन को पढ़ें और उत्तर दें कि निम्नलिखित तर्को में से कौन-सा सशक्त है?
कथन : इन दिनों, व्यक्तियों से बड़ी कंपनियों तक, उत्पादों और प्रक्रियाओं में कम्प्यूटरीकरण एक बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। क्या व्यक्तियों और संगठनों के लिए इस पर निर्भर रहना सही है? निष्कर्ष :
I. हाँ, यह उत्पादकता स्तर को हर जगह बढ़ाने में मदद करता है।
II. हाँ, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कई पश्चिमी देशों ने कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी को अपनाने के कारण तेजी से तरक्की की है।
(a) ना तो तर्क I ना ही II मजबूत है।
(b) केवल तर्क II सशक्त है।
(c) दोनों तर्क I और II मजबूत
(d) केवल तर्क I सशक्त है।

नीचे दिए प्रश्न में दो कथन I और II शामिल हैं। फैसला करें, कथनों में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और अपना उत्तर दें।
141. प्रश्न P, Q, R, S, T और U एक गोल टेबल के चारों ओर उसके केन्द्र की तरफ मुँह करके बैठे हैं। S के बाएँ से तीसरा कौन बैठा है?
I. P, R के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो S के दाहिने से दूसरे स्थान पर हैं। T और Q, R पर पड़ोसी हैं।
II. T, P के दाहिने से दूसरे स्थान पर बैठा है।
(a) कथन II में दी गयी जानकारी अकेले इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(b) कथनों I और II में दी गयी जानकारी कुल मिलाकर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(c) दोनों कथनों I और II में दी गयी जानकारी कुल मिलाकर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
(d) कथन I में दी गयी जानकारी अकेले इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

142. निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या होनी चाहिए?
1.5, 5, 10.5,?,27.5.
(a) 12
(b) 18
(c) 11
(d) 14
143. राजा उत्तर-पूर्व दिशा में 10 मी की दूरी तय करता है, फिर वह पश्चिम की ओर चलकर 22 मी दूरी तय करता है। वहाँ से वह दक्षिण-पश्चिम की ओर 10 मी तक चलता है। फिर वह 5 मी की दूरी तक पूर्व की ओर चलता है। वहाँ से वह दक्षिण-पश्चिम की ओर 3 मी तक चलता है, फिर वह 5 मी की दूरी तक पूर्व की ओर चलता है और फिर उत्तर-पूर्व की ओर 3 मी चलता है और उस स्थान पर रुकता है। वह अपने आरंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?
(a) 27 मी
(b) 25 मी
(c) 13 मी
(d) 12 मी

144. दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जिसमें बिंदु/बिंदुओं को बिलकुल उसी तरह से स्थापित किया जा सकता है जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है।

145. निम्नलिखित आकृतियों के विकल्पों में से कौन-सी आकृति निम्न वर्णित के बीच संबंध को दर्शाती है। सिलचर, असम, भारत

146. निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या होनी चाहिए? 362, 133,284,?
(a) 168
(b) 155
(c) 712
(d) 248

147. एक निश्चित कूट भाषा में ‘SANSKRIT’ को TBPVNTJU’ के रूप में कूटबद्ध किया है। उस कूट भाषा में CHILDREN’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
(a) DILOGTEN
(b) DKIGOTMF
(c) DJLOGTFM
(d) DIKOGTFO

148. यहाँ दिए गए विकल्पों में से दूसरे जोड़े के लिए सापेक्षिक शब्द का चयन करें जो पहली जोड़ी के रिश्ते का अनुसरण का प्रश्न चिह्न (?) की जगह लेगा
महाद्वीप : एशिया :: महासागर : ……
(a) प्रशान्त
(b) हिन्द
(c) एटलांटिक
(d) उत्तर ध्रुवीय सागर

149. P,Q,R,S और T नाम के 5 खिलाड़ी हैं। उनमें से प्रत्येक पाँच मंजिली इमारत की अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं जिनको भूतल, पहली मंजिल, दूसरी मंजिल, तीसरी मंजिल और चौथी मंजिल के नाम दिये गये हैं। उनमें से प्रत्येक अलग-अलग खेलों को पसंद करते हैं, जैसे-शॉट पुट, भाला फेंक, कबड्डी लंबी कूद और जिमनास्टिक, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में।
(i) S लंबी कूट पसंद करता है और तीसरी मंजिल पर T के ठीक नीचे रहता है।
(ii) दो खिलाड़ी R और Q बीच में रहते हैं, R और Q क्रमश: भाला फेंका और शॉट पुट को पसंद करते हैं।
(iii) वह खिलाड़ी जो जिमनास्टिक पसंद करता है। वह भूतल पर रहता है और उस खिलाड़ी के ठीक नीचे रहता है जिसे रॉट पुट पसंद है।
Tऔर Q जिन मंजिलों पर रहते हैं उनकी ठीक बीच वाली मंजिल पर कौन रहता है?
(a) R (b) P (c)s (d) E

150. एक लड़के के चित्र की ओर इशारा करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, “वह मेरे नाना के पिता का पोता है।” लड़के का उस आदमी से क्या रिश्ता होगा?
(a) मामा
(b) पिता
(c) दादा
(d) बेटा

151. नीचे दिए गए प्रश्न में कथन के बाद दो पूर्वानुमान I और II शामिल हैं। कथन में दी गई हर चीज को आप को सच मान लेना है और फिर दोनों पूर्वानुमानों पर विचार करें और फैसला करें उनमें से कौन-सा/से पूर्वानुमान तार्किक रूप से कथन में दी गई जानकारी का एक उचित संदेह से परे अनुसरण करता/ते हैं
कथन : पानी शुद्ध करने के लिए आजकल आरओ प्रौद्योगिकी का उपयोग होता है। पूर्वानुमान :
I. एक कृत्रिम तकनीक का उपयोग स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
II. लोक आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए तैयार
(a) केवल पूर्वानुमान II अन्तर्निहित है।
(b) केवल पूर्वानुमान I अन्तर्निहित है।
(c) ना तो पूर्वानुमान I ना ही II अन्तर्निहित है।
(d) दोनों पूर्वानुमान I और II अन्तर्निहित हैं।
152. एक महिला का परिचय कराते हुए एक आदमी ने कहा, “इनके पति मेरे दादा के इकलौते बेटे के इकलौते बेटे हैं।” महिला का उस आदमी के साथ क्या संबंध होगा?
(a) पत्नी
(b) बेटी
(c) बहन
(d) भाभी/साली

153. नीचे दिए प्रश्न में एक कथन के बाद दो पूर्वानुमान I और II शामिल हैं। कथन में दी गई हर चीज को आपको सच मान लेना है। और फिर दोनों पूर्वानुमानों पर विचार करें और फैसला करें उनमें से कौन-सा/से पूर्वानुमान तार्किक रूप से कथन में दी गई जानकारी का एक उचित संदेह से परे अनुसरण करता/ते है/हैं?
पूर्वानुमान : I. लोक अतीत की तुलना में वर्तमान से अब कम खुश हैं।
II. जो लोग आत्महत्या का प्रयास करते हैं, उन्हें जीवन के महत्त्व का एहसास नहीं होता है।
(a) दोनों पूर्वानुमान I और II अन्तर्निहित है।
(b) केवल पूर्वानुमान II अन्तर्निहित है।
(c) केवल पूर्वानुमान I अन्तर्निहित है।
(d) ना तो पूर्वानुमान I ना ही II आन्तर्निहित है।

154. निम्नलिखित कथन को पढ़ें और उत्तर दे कि निम्नलिखित तर्को में से कौन-सा सशक्त है? कथन : भारत में इंजीनियरिंग कॉलेजों में कैंपस भर्ती प्रणाली जारी रखनी चाहिए?
तर्क: I. हाँ यह छात्रों और कंपनियों दोनों को अवसर देती है।
II. ना I केवल प्रमुख संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी लाभ पाते हैं।
(a) केवल तर्क I सशक्त है।
(b) दोनों तर्क I और II सशक्त हैं।
(c) ना तो तर्क I ना ही II सशक्त है
(d) केवल तर्क II सशक्त है।

155. उस विकल्प का चयन करें जो अन्य दिए गए विकल्पों से अलग
(a) वर्ग
(b) गोला
(c) पिरैमिड
(d) बेलन (सिलिण्डर)

156. निम्नलिखित आकृतियों के विकल्पों में से कौन-सी आकृति निम्न वर्णित के बीच संबंध को दर्शाती है। प्रतियोगी परीक्षा, बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

157. उस विकल्प का चयन करें जो अन्य दिए गए विकल्पों से अलग
(a) राई (b) मूंगफली (c) नारियल (d) आम

158. एक निश्चित कूट भाषा में ‘OCEAN’ को ‘15972 रूप में कूटबद्ध किया है, और ‘NORTH’ को ‘21836’ रूप में कूटबद्ध किया है। उस कूट भाषा में ‘HORN’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
(a) 6128
(b) 6281
(c) 6182
(d) 6218

159. नीचे दिए प्रश्न में दो कथन I और II शामिल हैं। फैसला करें, कथनों में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और अपना उत्तर दें। पाँच कर्मचारियों v,w,x, Y और Z के बीच, द्वारा वेतन पाने के मामले में तीसरे स्थान पर कौन है?
I. W का वेतन X और Z और V से अधिक है।
II. Y का वेतन सबसे कम है।
(a) कथनों I और II में दी गयी जानकारी कुल मिलाकर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(b) दोनों कथनों I और II में दी गयी जानकारी कुल मिलाकर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
(c) कथन II में दी गयी जानकारी अकेले इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(d) कथन I में दी गयी जानकारी अकेले इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

160. दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जिसमें बिंदु/बिंदुओं को बिलकुल उसी तरह से स्थापित किया जा सकता है जैसे कि नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया है।

Free Exam Alert 🔔

भर्ती सम्बन्धी सभी अपडेट सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
अभी Subscribe करें!

✅ Free · 🚫 No Spam · 🔓 कभी भी Unsubscribe · Privacy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *