UPSSSC Technical Assistant Group-C भर्ती 2026: 2759 पद | B.Sc Agriculture | Apply 22 May – 11 June | Salary ₹25,500

upsssc.gov.in

 
 
🌾 UPSSSC — विज्ञापन संख्या 06-परीक्षा/2026

UPSSSC प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2026
Technical Assistant Group-C | कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश

📋 कुल पद: 2759
⏰ अंतिम तिथि: 11 जून 2026
💰 वेतन: ₹25,500–₹81,100
🎓 योग्यता: B.Sc. Agriculture
🌐 upsssc.gov.in🏛️ पद की प्रकृति: स्थायी (Permanent) | ग्रुप-सी📅 आवेदन: 22 मई – 11 जून 2026
📌 भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Quick Summary)
🏛️ भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ
📋 विज्ञापन संख्या06-परीक्षा/2026
🌾 पद का नामप्राविधिक सहायक ग्रुप-सी (Technical Assistant Group-C)
🏢 विभागकृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश
👥 कुल पद2759 (स्थायी)
🎓 शैक्षिक योग्यताB.Sc. Agriculture / B.Sc. (Hons.) Agriculture या समकक्ष (4 वर्षीय)
🎂 आयु सीमा21 से 40 वर्ष (01 जुलाई 2026 को)
💳 आवेदन शुल्क₹25/- (सभी श्रेणियों के लिए — केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
💰 वेतनमानLevel-4 | ₹25,500 – ₹81,100
🏆 चयन प्रक्रियाPET-2025 शॉर्टलिस्टिंग (15 गुना) + मुख्य लिखित परीक्षा
📝 परीक्षा पैटर्न100 प्रश्न, 100 अंक, 120 मिनट, ¼ Negative Marking
🟢 आवेदन प्रारम्भ22 मई 2026
🔴 अंतिम तिथि11 जून 2026
🌐 आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
📢 विज्ञापन प्रकाशन की तिथि24 मार्च 2026
🟢 ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा प्रारम्भ22 मई 2026
🔴 आवेदन / शुल्क जमा की अंतिम तिथि11 जून 2026
⏳ शुल्क समायोजन / आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि18 जून 2026
⚠️ विशेष ध्यान दें: इस भर्ती में आवेदन केवल वे अभ्यर्थी कर सकते हैं जो प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) में सम्मिलित हुए हों और उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो। PET-2025 में शून्य या ऋणात्मक अंक पाने वाले मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 के अंतर्गत प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/07 हेतु कृषि निदेशालय के नियंत्रणाधीन 2759 स्थायी पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती B.Sc. Agriculture या समकक्ष 4-वर्षीय डिग्री धारक युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है।

📊 रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

सारिणी-1 : लम्बवत आरक्षण (Vertical Reservation)

पद का नामवेतनमानURSCSTOBCEWSकुल
प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी
कृषि निदेशालय
Level-4
₹25,500–₹81,100
1692213095732752759

सारिणी-2 : क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation)

श्रेणीपद संख्याचिन्हांकित उपश्रेणियाँ
दृष्टिहीनता / कम दृष्टि (LV)37Low Vision
बधिर / श्रवण शक्ति में हास (HH)37Hard of Hearing
चलन-क्रिया निःशक्तता55OL, OA, LC, Dw, AAV
बहु निःशक्तता (MD)36अंधता+बधिर सम्मिलित
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित (DFF)137
सैन्य वियोजित भूतपूर्व सैनिक551
महिला55
📌 नोट: विज्ञापित रिक्तियों की कुल संख्या व श्रेणीवार संख्या नवीनतम शासनादेशों के अनुसार घट/बढ़ सकती है।
🎓 शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

📌 अनिवार्य अर्हता (Mandatory Qualification)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कृषि सेवा नियमावली 1993 यथासंशोधित के अनुसार, अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक उपाधि या निम्नलिखित समकक्ष डिग्री होनी चाहिए:

🌾 B.Sc. Agriculture / B.Sc. (Hons.) Agriculture
🌿 B.Sc. Horticulture / B.Sc. (Hons.) Horticulture
🌲 B.Sc. Forestry / B.Sc. (Hons.) Forestry
⚙️ B.Tech. (कृषि अभियंत्रण)
🏠 B.Sc. गृह विज्ञान (4-वर्षीय, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से)
🔬 Community Science में 4-वर्षीय उपाधि

⭐ अधिमानी अर्हता (Preferential Qualification)

  • प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा, या
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।

नोट: अन्य बातों के समान होने पर उक्त अभ्यर्थियों को अधिमान दिया जाएगा।

🎂 आयु सीमा (Age Limit)
श्रेणीन्यूनतमअधिकतमछूट
अनारक्षित / EWS21 वर्ष40 वर्ष
SC / ST21 वर्ष45 वर्ष5 वर्ष
OBC (UP)21 वर्ष45 वर्ष5 वर्ष
राज्याधीन कार्यरत कर्मचारी21 वर्ष45 वर्ष5 वर्ष

⚠️ आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

💳 आवेदन शुल्क (Application Fee)

सभी श्रेणियों के लिए (All Categories)

₹25/-

(केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क — आवेदन शुल्क शून्य)

क्र.श्रेणीआवेदन शुल्कप्रक्रिया शुल्ककुल देय
1अनारक्षित (UR)₹00₹25₹25
2अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹00₹25₹25
3अनुसूचित जाति (SC)₹00₹25₹25
4अनुसूचित जनजाति (ST)₹00₹25₹25
💡 नोट: महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित और उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के अभ्यर्थी अपनी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क देंगे। भुगतान: Credit/Debit Card | Internet Banking | UPI | SBI ई-चालान
🔗 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

📢 आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से प्रारंभ होगी। नीचे दिए लिंक Bookmark करके रखें।

📝 ऑनलाइन आवेदन22 मई 2026 से उपलब्ध ➤
📄 Official NotificationDownload PDF ➤
🌐 UPSSSC Official Siteupsssc.gov.in ➤
📝 परीक्षा योजना एवं पैटर्न (Exam Pattern)

मुख्य परीक्षा (लिखित) में एक प्रश्न पत्र — 100 प्रश्न — 100 अंक होंगे। समयावधि 2 घंटे (120 मिनट)। प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय। प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक की Negative Marking

📋

कुल प्रश्न

100

🏆

कुल अंक

100

⏱️

समयावधि

120 मि.

Negative

¼ अंक

भागविषयप्रश्नअंक
भाग-1 : कृषि विषयगत ज्ञान (Subject Knowledge) — 65 प्रश्न
1🌾 फसल विज्ञान (Crop Science)2525
2🧬 जैव तकनीकी, पादप प्रजनन व क्रॉप-फिजियोलॉजी1010
3🌍 मृदा एवं जल प्रबन्धन (Soil & Water Management)1515
4📢 कृषि प्रसार (Agriculture Extension)0505
5💹 कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं0505
6🐄 पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान0505
भाग-2 : कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी — 15 प्रश्न
7💻 Computer & IT — अवधारणाएं, समसामयिक विकास एवं नवाचार1515
भाग-3 : उत्तर प्रदेश सामान्य जानकारी — 20 प्रश्न
8🗺️ UP राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी2020
कुल योग (Total)100100
📚 विस्तृत पाठ्यक्रम (Detailed Syllabus)

🌾 1. फसल विज्ञान (Crop Science) — 25 अंक

  • फसलों का वर्गीकरण — खाद्यान्न, दलहन, तिलहन, मिलेट्स, रेशेदार, नकदी फसलें, मसाले, चारा, फल-फूल-सब्जी।
  • प्रमुख फसलों की खेती की उत्पादन तकनीक एवं शस्य क्रियाएं।
  • फसल कटाई उपरान्त उपज प्रबन्धन, फल-सब्जी संरक्षण व प्रोसेसिंग।
  • फसल चक्र, एकीकृत फसल प्रणाली, शुष्क कृषि, बहु फसली, अन्तः फसली, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती।
  • बीज का महत्व, प्रकार, उत्पादन और बीज शोधन विधियाँ।
  • कृषि रक्षा — एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन (IPM), प्रमुख उपकरण व रसायन।
  • प्रमुख फसलों के कीट-रोग तथा प्रबन्धन। उपज भण्डारण विधियाँ एवं सिद्धान्त।

🧬 2. जैव तकनीकी, पादप प्रजनन व क्रॉप-फिजियोलॉजी — 10 अंक

  • जैव विज्ञान का कृषि में महत्व एवं उपयोग।
  • अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन के सिद्धान्त, उपयोग एवं महत्व।
  • प्रकाश संलेषण (Photosynthesis), श्वसन (Respiration), वाष्पोत्सर्जन, पौधों की एनाटॉमी एवं मेटाबॉलिज्म।

🌍 3. मृदा एवं जल प्रबन्धन (Soil & Water Management) — 15 अंक

  • मृदा के गुण, अवयव, बनने की प्रक्रिया, मृदा अपरदन के प्रकार एवं रोकथाम।
  • मृदा में आवश्यक पोषक तत्व, महत्व और कमी से होने वाले विकार।
  • उर्वरकों का वर्गीकरण, पोषक मात्रा एवं उपयोग विधियाँ।
  • एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन, जैव उर्वरक, जैविक खाद के प्रकार।
  • मृदा सूक्ष्म जीव विज्ञान, मृदा सर्वेक्षण, नमूना लेने की विधि, मृदा संरक्षण।
  • सिंचाई के साधन, विधियाँ और लाभ। जल निकास (Drainage) की विधियाँ।
  • वाटरशेड मैनेजमेंट। प्रदूषण के प्रकार एवं पर्यावरण संरक्षण।

📢 4. कृषि प्रसार (Agriculture Extension) — 5 अंक

  • कृषि प्रसार एवं ग्रामीण विकास के सिद्धान्त।
  • प्रसार विधि — दृश्य एवं श्रृव्य साधन, वर्गीकरण, महत्व।
  • प्रशिक्षण — लक्ष्य, महत्व एवं प्रकार।
  • भारत सरकार व प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास एवं किसान उत्थान योजनाएं।

💹 5. कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं — 5 अंक

  • One Trillion Economy हेतु UP का कृषि के माध्यम से योगदान।
  • कृषि सम्बन्धी आर्थिक सुधार, कृषि जिन्सों का आयात-निर्यात।
  • कृषि की योजना निर्धारण, कृषि सांख्यिकी के सिद्धान्त।
  • कृषि अर्थशास्त्र का सिद्धान्त एवं उपयोगिता। फसलों के MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य)।
  • कृषि विपणन (Agricultural Marketing)।

🐄 6. पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान — 5 अंक

  • पशुपालन में प्रमुख पशुओं की विभिन्न किस्में, पोषक प्रबन्धन।
  • पशु प्रजनन — उद्देश्य एवं विधियाँ। दुग्ध उत्पादन एवं वितरण।
  • कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, रेशमकीट पालन।
  • पशुओं की प्रमुख बीमारियाँ, लक्षण, निदान एवं उपचार।

💻 भाग-2: कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी — 15 अंक

  • कम्प्यूटर, IT, इन्टरनेट एवं WWW का इतिहास, परिचय एवं अनुप्रयोग।
  • Hardware & Software | Input & Output | IP Address | IT Gadgets।
  • E-mail बनाना एवं प्रयोग, Printer/Tablet/Mobile का संचालन।
  • MS-Word, MS-Excel के महत्वपूर्ण तत्व।
  • Operating System, Social Networking, E-Governance।
  • Digital Financial Tools | Cyber Security | भविष्य के कौशल।
  • AI, Big Data, Deep Learning, Machine Learning, IoT — भारत की उपलब्धियाँ।

🗺️ भाग-3: उत्तर प्रदेश सामान्य जानकारी — 20 अंक

  • UP का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्यौहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएँ।
  • विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज, पर्यटन।
  • भौगोलिक परिदृश्य, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान-खनिज।
  • अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय, रोजगार।
  • राजव्यवस्था एवं प्रशासन। समसामयिक घटनाएँ एवं UP की उपलब्धियाँ।
🏆 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चरणविवरण
चरण-1PET-2025 (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा) — पहले से आयोजित। सम्मिलित होना एवं स्कोर कार्ड निर्गत होना अनिवार्य।
चरण-2शॉर्टलिस्टिंग — PET-2025 के Normalized Score के आधार पर श्रेणीवार 15 गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट।
चरण-3मुख्य लिखित परीक्षा — 100 प्रश्न, 100 अंक, 120 मिनट, वस्तुनिष्ठ/MCQ प्रकार।
चरण-4अंतिम मेरिट व दस्तावेज़ सत्यापन — मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची → प्रमाण पत्र जाँच।
📌 नोट: यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों में हो तो Score Normalization की प्रक्रिया आयोग की सूचना संख्या 42/05/2019 के प्रावधानों के अनुसार होगी।
📲 आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
1
upsssc.gov.in पर जाएं → Live Advertisement Segment में विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 पर क्लिक करें।
2
PET-2025 Registration Number से Login करें — पंजीकृत Mobile/Email पर OTP आएगा।
3
व्यक्तिगत जानकारी (नाम, श्रेणी, जन्मतिथि आदि) स्वतः प्रदर्शित होगी। शैक्षिक योग्यता विवरण भरें।
4
Verification Code दर्ज कर Submit बटन क्लिक करें। 11 अंकों का Registration Number मिलेगा।
5
PET-2025 में Upload की गई Photo व Signature स्वतः दिखेंगी → “Continue” करें।
6
पद के संबंध में वरीयता अंकित करें। अधिमानी अर्हता (यदि हो) में Yes/No चुनें।
7
Declaration ध्यान से पढ़ें, सभी Checkbox Tick करें, Verification Code दर्ज कर Save & Submit करें।
8
₹25/- शुल्क Credit/Debit Card / Net Banking / UPI / SBI ई-चालान से जमा करें।
शुल्क समायोजन होते ही Application Auto-Submit हो जाएगा। आवेदन पत्र Download कर Printout अवश्य लें।
⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)
  • 📌 UP के आरक्षित श्रेणी के सभी अभ्यर्थी आवेदन में अपनी श्रेणी अवश्य अंकित करें।
  • 📌 UP के मूल निवासी न होने पर आरक्षण का लाभ अनुमन्य नहीं होगा।
  • 📌 EWS श्रेणी के अभ्यर्थी 01-04-2026 से 11-06-2026 के बीच निर्गत EWS प्रमाण पत्र (वित्तीय वर्ष 2025-26 आधारित) अवश्य प्राप्त करें।
  • 📌 महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से निर्गत जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
  • 📌 भूतपूर्व सैनिक — आवेदन की अंतिम तिथि 11-06-2026 तक सेवा निवृत्त होना अनिवार्य।
  • 📌 दिव्यांग अभ्यर्थी अपनी दिव्यांगता की श्रेणी / उपश्रेणी आवेदन में अनिवार्य रूप से अंकित करें।
  • 📌 राज्याधीन सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी — NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) अवश्य प्राप्त करें।
  • 📌 आवेदन में संशोधन केवल अंतिम तिथि 18-06-2026 तक किया जा सकता है।
  • 📌 मुख्य परीक्षा का शुल्क अलग से, शॉर्टलिस्ट होने के बाद एवं Admit Card Download से पूर्व जमा करना होगा।
  • 📌 अभ्यर्थी की पात्रता / अपात्रता सम्बन्धी आयोग का निर्णय अंतिम होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q UPSSSC प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
वे अभ्यर्थी जो PET-2025 में सम्मिलित हुए हों और जिन्हें स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो, तथा जिनके पास कृषि में B.Sc. या समकक्ष 4-वर्षीय डिग्री हो और जिनकी आयु 21-40 वर्ष (01 जुलाई 2026 को) हो।
Q कुल कितने पद हैं और कौन से विभाग में?
2759 स्थायी पद हैं, सभी कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत। इनमें UR-1692, SC-213, ST-09, OBC-573, EWS-275 पद शामिल हैं।
Q B.Horticulture या B.Tech (Ag. Engineering) वाले आवेदन कर सकते हैं?
हाँ। B.Sc. Horticulture, B.Sc. Forestry, B.Tech (कृषि अभियंत्रण), B.Sc. गृह विज्ञान (4-वर्षीय), Community Science — सभी मान्यता प्राप्त डिग्रियाँ समकक्ष मानी गई हैं।
Q आवेदन शुल्क कितना है?
सभी श्रेणियों के लिए मात्र ₹25/- (केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क — आवेदन शुल्क शून्य है)। मुख्य परीक्षा का शुल्क शॉर्टलिस्ट होने के बाद अलग से जमा करना होगा।
Q मुख्य परीक्षा हेतु कितने अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट होंगे?
PET-2025 के Normalized Score के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में विज्ञापित पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी (अंतिम कटऑफ तक) मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
Q वेतन क्या मिलेगा?
Level-4 के अनुसार न्यूनतम ₹25,500 से अधिकतम ₹81,100 प्रति माह (Grade Pay सहित)। इसके अतिरिक्त DA, HRA, TA आदि भत्ते भी नियमानुसार मिलेंगे।
Q परीक्षा में सबसे अधिक अंक किस विषय से हैं?
फसल विज्ञान (25 अंक) सबसे अधिक। इसके बाद UP GK (20 अंक), मृदा एवं जल प्रबन्धन (15 अंक), Computer & IT (15 अंक), जैव तकनीकी (10 अंक), और अन्य तीन विषय 5-5 अंक के।
Q आवेदन में संशोधन कब तक किया जा सकता है?
आवेदन अंतिम रूप से Submit होने के बाद 18 जून 2026 तक पत्राचार पते, EWS/क्षैतिज आरक्षण श्रेणी, अनिवार्य/अधिमानी अर्हता विवरण और वैवाहिक प्रस्थिति में संशोधन किया जा सकता है।
Q क्या Interview / साक्षात्कार होगा?
नहीं। उत्तर प्रदेश अवर स्तरीय पदों पर सीधी भर्ती (साक्षात्कार बन्द किया जाना) नियमावली, 2017 के अनुसार इस भर्ती में साक्षात्कार (Interview) नहीं होगा। चयन का आधार केवल लिखित परीक्षा है।

📞 इस भर्ती से सम्बन्धित किसी भी सहायता के लिये संपर्क करें:

9450732616

नोट: यह जानकारी आधिकारिक विज्ञापन (विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026) पर आधारित है। आवेदन से पूर्व upsssc.gov.in पर Official Notification अवश्य पढ़ें।

📢 इस भर्ती की जानकारी दोस्तों के साथ शेयर करें

⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer): इस पोस्ट में दी गई जानकारी UPSSSC के आधिकारिक विज्ञापन (विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026) पर आधारित है। किसी भी अंतर की स्थिति में आधिकारिक विज्ञापन ही मान्य होगा। भर्ती से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए सदैव upsssc.gov.in देखें।