Latest Update

UP Lekhpal syllabus and Exam Pattern

UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025

चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न एवं विस्तृत पाठ्यक्रम (Official Pattern Based)


upsssc.gov.in

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1. शॉर्टलिस्टिंग

  • अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट अनुसार की जाएगी।

  • प्रत्येक श्रेणी में विज्ञापित पदों की संख्या के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

  • अंतिम कटऑफ तक 02 दशमलव स्थान तक नॉर्मलाइज्ड स्कोर प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे।

  • PET-2025 में वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाएंगे।

2. मुख्य लिखित परीक्षा

  • केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

  • अंतिम चयन मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।

  • कोई साक्षात्कार नहीं होगा।

3. नॉर्मलाइजेशन (यदि लागू)

  • यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों/दिवसों में आयोजित होती है, तो अंकों का नॉर्मलाइजेशन UPSSSC की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।


परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विवरणजानकारी
परीक्षा का प्रकारवस्तुनिष्ठ (Objective) एवं बहुविकल्पीय (MCQ)
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
समयावधि2 घंटे (120 मिनट)
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक (25%)

परीक्षा योजना

(Section-wise & Subject-wise Marks Table)

क्रमविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
(भाग-1)भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन0505
भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान0505
भारत एवं विश्व का भूगोल0505
भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास0505
ग्राम्य समाज एवं विकास0505
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ0505
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी0505
पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन1010
डाटा इंटरप्रिटेशन1010
सामान्य हिन्दी1010
योग भाग-16565
(भाग-2)कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी1515
(भाग-3)उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी2020

सम्पूर्ण योग

100

100

भाग-1 : विषयगत ज्ञान

(1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

भारतीय इतिहास के अंतर्गत सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पक्षों की जानकारी।
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन – स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के संबंध में सारपरक जानकारी।


(2) भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान

भारत में संवैधानिक विकास, भारतीय संविधान, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन, पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन, लोक नीति एवं आधिकारिक मुद्दे तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली का ज्ञान।


(3) भारत एवं विश्व का भूगोल

भारत के भूगोल के अंतर्गत देश का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन, जनसंख्या एवं नगरीकरण का प्रारूप, स्मार्ट सिटी एवं स्मार्ट विलेज से संबंधित जानकारी।
विश्व भूगोल के बारे में सामान्य जानकारी।


(4) भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास

भारत में आर्थिक नियोजन, उद्देश्य एवं उपलब्धियाँ, नीति आयोग की भूमिका, सतत विकास लक्ष्य (SDGs), बजट एवं वित्तीय प्रणाली।
कृषि, उद्योग, व्यापार, भूमि सुधार, वैश्वीकरण, उदारीकरण, औद्योगिक नीति, आधारभूत संरचना (ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, रेलवे, विमान पत्तन)।


(5) ग्राम्य समाज एवं विकास

ग्राम्य विकास (भारतीय संदर्भ), ग्राम्य विकास कार्यक्रम एवं योजनाएँ, ग्राम्य विकास प्रबंधन, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएँ, ग्रामीण सामाजिक विकास, भूमि सुधार, केंद्र एवं राज्य सरकार की ग्राम्य विकास योजनाएँ।


(6) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाल की घटनाओं का ज्ञान।


(7) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, दैनिक जीवन में अनुप्रयोग, भारतीय उपलब्धियाँ, स्वदेशीकरण, नवीन प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा, नैनो, जैव एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान, बौद्धिक संपदा अधिकार, डिजिटल अधिकार।


(8) पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन

पर्यावरणीय सुरक्षा, पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन,
आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, NDMA, SDMA, NDRF, SDRF एवं वैश्विक प्रयास।


(9) डाटा इंटरप्रिटेशन

आंकड़ों की व्याख्या, ग्राफ एवं डायग्राम आधारित सांख्यिकीय विश्लेषण।


(10) सामान्य हिन्दी

वर्ण-विचार, शब्द-रचना, संधि, समास, उपसर्ग-प्रत्यय,
शब्द ज्ञान (पर्यायवाची, विलोम, समश्रुत भिन्नार्थक),
वाक्य रचना, वाक्य शुद्धि, विराम चिन्ह, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ।


भाग-2 : कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

कम्प्यूटर का इतिहास, हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, इनपुट-आउटपुट,
इंटरनेट, IP Address, ई-मेल, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस,
MS Word, MS Excel, डिजिटल वित्तीय उपकरण,
Cyber Security, AI, Machine Learning, Big Data, IoT एवं भारत की उपलब्धियाँ।


भाग-3 : उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी

उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, साहित्य, लोक नृत्य, पर्यटन,
भूगोल, जलवायु, प्राकृतिक संसाधन, कृषि, उद्योग, अर्थव्यवस्था,
राजव्यवस्था, प्रशासन एवं समसामयिक घटनाएँ।

🔥 SPECIAL OFFER

RRB NTPC PYQ Practice Set

20 mock tests · 1 year(s) / वर्ष

₹150₹49Save 67%
  • ✅ 20 Full-Length Practice Sets for RRB NTPC exam preparation
  • ✅ Practice in a real-exam-style format
  • ✅ Improve your speed, accuracy, and time management
🏷 Extra discount - code RBPASS50 applied automatically

Free Exam Alert 🔔

भर्ती सम्बन्धी सभी अपडेट सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
अभी Subscribe करें!

✅ Free · 🚫 No Spam · 🔓 कभी भी Unsubscribe · Privacy