यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 स्कोर कार्ड जारी – कटऑफ, अगला चरण और पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत डीवी/पीएसटी (Document Verification & Physical Standard Test) हेतु अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

up police

महत्वपूर्ण जानकारी

  • भर्ती बोर्ड : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
  • पद का नाम : उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पद
  • भर्ती वर्ष : 2025
  • परीक्षा तिथि : 14 एवं 15 मई 2026
  • परीक्षा पाली : 04 पालियों में आयोजित
  • रिजल्ट प्रकार : DV/PST हेतु शॉर्टलिस्ट
  • आधिकारिक वेबसाइट : https://uppbpb.gov.in

स्कोर कार्ड कैसे देखें?

अभ्यर्थी अपना प्रसामान्यीकृत अंक देखे जाने हेतु बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध
लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि अंकित कर पोर्टल पर लॉगिन
कर सकेगें। पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन करने के उपरांत अभ्यर्थी द्वारा ” Click here for
Normalized Score” के टैब पर क्लिक करके अपने पंजीकृत ई-मेल आईडी पर प्रसामान्यीकृत
अंक प्राप्त किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना पंजीकृत ई-मेल
अकाउंट सक्रिय रखें ।

यह स्पष्ट किया जाता है कि विज्ञप्ति एवं भर्ती प्रक्रिया की निर्धारित शर्तों के
अनुसार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए जाने हेतु प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत
अंक तथा समस्त विषयों में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था।
अतः जिन अभ्यर्थियों द्वारा उक्त न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त नहीं किए गए हैं, वह लिखित परीक्षा
में असफल है, भले ही उनका प्रसामान्यीकृत अंक किसी श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थी के
कट ऑफ अंक के बराबर अथवा उससे अधिक है।

  स्कोर कार्ड देखने हेतु लिंकक्लिक करें

Check Your Result – Click Here

Official Notification / Cut-off MarksClick Here 

लिखित परीक्षा में चयन का आधार

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक तथा कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक था। इसके बाद श्रेणीवार मेरिट के आधार पर लगभग 2.7 गुना अभ्यर्थियों को DV/PST के लिए बुलाया गया है।

यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 कटऑफ

सामान्य श्रेणी कटऑफ

श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित369.87854
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)364.41142
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)364.56024
अनुसूचित जाति (SC)350.91474
अनुसूचित जनजाति (ST)334.65475

आरक्षित श्रेणी कटऑफ

श्रेणीस्वतंत्रता संग्राम सेनानीभूतपूर्व सैनिकमहिला
अनारक्षित272.87896274.36330360.50336
EWS209.33823211.83810353.22001
OBC222.50840232.67482353.76545
SC200.94065202.44359337.94120
ST214.01517217.40750306.91905

महिला अभ्यर्थियों हेतु विशेष जानकारी

महिला उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पीएसी) की रिक्तियों के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व सैनिक वर्ग की महिला अभ्यर्थियों का अलग कटऑफ निर्धारित किया गया है।

DV/PST कब होगा?

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की प्रक्रिया मई 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसके स्थान, तिथि एवं समय की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

आगे क्या होगा?

DV/PST में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। PET का आयोजन जून 2026 में प्रस्तावित है।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थी नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें।
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।
  • फर्जी वेबसाइट एवं गलत सूचना से सावधान रहें।
  • DV/PST के समय सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

UP Police SI Recruitment 2025 के DV/PST रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है। अब चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।