👉Join NTPC Facebook Group– Click Here
नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हमारे द्वारा आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) के प्रीवियस ईयर के जीएस के क्वेश्चन का संकलन किया गया है इन सभी क्वेश्चन आने वाली एनटीपीसी की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे और एनटीपीसी की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण साबित होने आशा करता हूं आपको ए क्वेश्चन पसंद आएंगे और यही आशा करता हूं कि आप इन प्रश्नों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे और हमारी पोस्ट को लाइक करेंगे
📖RRB NTPC GS QUIZ📖
1.वेबपेज में किसका प्रयोग करके लिखा जाता है?
1. HTTP
2. URL
3. HTML
4. FTP
2.टी -20 विश्व कप में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले क्रिकेटर कौन था?
1. सचिन तेंदुलकर
2. युवराज सिंह
3. हर्षल गिब्स
4. ए. बी. डीविलियर्स
3.न्यूस्टार (NuSTAR) अंतरिक्ष आधारित एक्स-रे टेलीस्कोप है, जो ______ के लिए गहन सर्वेक्षण आयोजित करता है।
1. धूमकेतु
2. ब्लैक होल्स
3. ग्रह
4. क्षुद्रग्रह
4.भारत में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
1. राष्ट्रपति
2. प्रधानमंत्री
3. राज्य का मुख्यमंत्री
4. केंद्रीय गृह मंत्री
5.भारत में निम्नलिखित राज्यों में से कौन सा चावल का सर्वोच्च उत्पादक है?
1. आंध्रप्रदेश
2. पश्चिम बंगाल
3. ओड़िशा
4. महाराष्ट्र
6.ऊष्मा को अवशोषित करने के लिए तरल का वाष्पीकरण का प्रयोग मुख्यतः _____________के लिए किया जाता है।
1. माइक्रोवेव ओवन
2. रेफ्रीजिरेटर
3. गीजर
4. इलेक्ट्रिक केटल
7.मानव शरीर में कंठ(लैरिंगक्स) को क्या कहा जाता है?
1. रेजनेटर कॉर्ड
2. वाइब्रटरी कॉर्ड
3. वॉइस बाक्स
4. थय्रोअरीटीनोइड
8. महात्मा गांधी ने अपना मार्गदर्शक या राजनीतिक गुरु किसे माना है?
1. गोपाल कृष्ण गोखले
2. दादाभाई नौरोजी
3. रविंद्रनाथ टैगोर
4. मोतीलाल नेहरू
9.युवा मगरमच्छ को क्या कहा जाता है?
1. कोड्लिंग
2. गोसलिंग
3. फिंगरलिंग
4. हैचलिंग
10. निम्नलिखित में से कौन सा समूह से संबंधित नहीं है?
1. श्रीलंका
2. म्यांमार
3. बांग्लादेश
4. भूटान
11.वर्ष 2018 फीफा विश्व कप की मेजबानी किसके द्वारा की जाएगी?
1. नीदरलैंड
2. पुर्तगाल
3. रूस
4. इंगलैंड
12.नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) आधारित है:
1. लघु-श्रेणी उच्च आवृत्ति तार रहित संचार
2. दीर्घ सीमा की उच्च आवृत्ति तार रहित संचार
3. दीर्घ सीमा की कम आवृत्ति तार रहित संचार
4. लघु सीमा के कम आवृत्ति तार रहित संचार
13. जंगल का वह प्रकार जो भारत में सबसे ज्यादा फैला हुआ है :
1. पतझडी वन
2. कटीला वन
3. ज्वार वन
4. मोंटेना वन
14.नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) कहाँ है:
1. वाशिंगटन
2. न्यूयॉर्क
3. कैलिफोर्निया
4. फ्लोरिडा
15.कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस राज्य में स्थित है?
1. आंध्र प्रदेश
2. कर्नाटक
3. तमिलनाडु
4. केरल
16.नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
1. गोपाल सभरवाल
2. नरेंद्र मोदी
3. नितीश कुमार
4. अमर्त्य सेन
17._______ के उपचार के लिए डायलिसिस किया जाता है।
1. कैंसर
2. दृष्टिवैषम्य
3. वृक्कीय विफलता
4. गठिया
18.यूरोपीय क्लब के लिए खेलने वाले भारतीय उपमहाद्वीप के पहले फुटबॉल खिलाड़ी कौन थे?
1. मोहम्मद सलीम
2. बाईचुंग भूटिया
3. हरमीत सिंह
4. माइकल चोपड़ा
19.माउंट कंचनजंगा है-
1. हिमालय में सबसे ऊंचा पर्वत
2. माउंट एवरेस्ट के उत्तर में स्थित
3. विश्व का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत
4. विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत
20.गूगल की पैरेंट कंपनी का नाम क्या है, जिसका गठन 2 अक्टूबर, 2015 में हुआ था?
1. नेस्ट लैब
2. अल्फाबेट इंक.
3. कैलिको
4. अल्फा इंक.
👉इन्हें भी देखे ⤵️
- RRB NTPC Previous Year GS Questions Part 18
- RRB NTPC Previous Year GS Questions Part 17
- RRB NTPC Previous Year GS Questions Part 16
- RRB NTPC Previous Year GS Questions Part 15
- RRB NTPC Previous Year GS Questions Part 14
- RRB NTPC Previous Year GS Questions Part 13
- RRB NTPC Previous Year GS Questions Part 12
- RRB NTPC Previous Year GS Questions Part 11
- RRB NTPC Previous Year GS Questions Part 10
- RRB NTPC Previous Year GS Questions Part 9