SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Online Form 2026 | 731+ Vacancy Apply Online

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ग्रेड ‘डी’ (Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’) के 731+ पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के अंतर्गत की जा रही है।

अगर आपके पास स्टेनोग्राफी (शॉर्टहैंड) का कौशल है, तो यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है।

ssc

 

Vacancy Overview
Organizationकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
Vacancy NameStenographer Grade ‘C’ & ‘D’ (स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी)
Total Post731 (Tentative)
Application ModeOnline
Last Date15 मई 2026
Official Websitessc.gov.in

1

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

आवेदन शुरू होने की तिथि24 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 मई 2026 (23:00 hrs)
आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि16 मई 2026 (23:00 hrs)
सुधार विंडो (Correction Window)20 से 21 मई 2026 (23:00 hrs)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा तिथिजुलाई – अगस्त 2026

2

Application Fee (आवेदन फीस)

UR / OBC / EWS₹100
SC / ST₹0 (निःशुल्क – छूट)
महिला / PwBD (दिव्यांग) / पूर्व सैनिक (ESM)₹0 (निःशुल्क)

3

Vacancy Information (वैकेंसी विवरण)

SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ग्रेड ‘डी’ के कुल लगभग 731 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग वर्तमान में अद्यतन (updated) रिक्तियों को एकत्रित करने की प्रक्रिया में है। पद-वार और श्रेणी-वार रिक्तियां जल्द ही SSC की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

पद विवरण:

Post Name (पद का नाम)Vacancy (पद)Age Limit (आयु सीमा)Skill Test Speed (शॉर्टहैंड गति)
Stenographer Grade ‘C’* (वैकेंसी के अनुसार)18-30 वर्ष100 शब्द प्रति मिनट
Stenographer Grade ‘D’* (वैकेंसी के अनुसार)18-27 वर्ष80 शब्द प्रति मिनट
Total (कुल)731 (अनंतिम)

नोट: अधिकतर रिक्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ (ग्रुप ‘सी’) के लिए हैं। रिक्तियों की पुष्टि बाद में की जाएगी।

4

Qualification (शैक्षिक योग्यता)

SSC Stenographer Eligibility:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं (इंटरमीडिएट/हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी के पास स्टेनोग्राफी (शॉर्टहैंड) का कौशल होना चाहिए।
  • आवेदन की अंतिम तिथि तक योग्यता पूरी होनी चाहिए।

नोट: ओपन और डिस्टेंस लर्निंग मोड से प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा भी मान्य होंगे, बशर्ते वे UGC के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो द्वारा मान्यता प्राप्त हों।

5

Age Limit (आयु सीमा) – 01.08.2026 तक

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ : 18 से 30 वर्ष (जन्म नहीं 02.08.1996 से पहले और 01.08.2008 के बाद नहीं)
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ : 18 से 27 वर्ष (जन्म 02.08.1999 से 01.08.2008 के बीच)
  • आयु में छूट: SC/ST (5 वर्ष), OBC (3 वर्ष), PwBD (10-15 वर्ष), पूर्व सैनिक (3 वर्ष) आदि नियमानुसार।
  • आयु की गणना मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट के अनुसार की जाएगी।

6

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Apply Online (One-Time Registration)Click Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Syllabus & Exam PatternClick Here
Join Our WhatsAppClick Here

7

How To Apply (आवेदन कैसे करें)

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. यदि पहले से नहीं है, तो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। (मोबाइल, ईमेल, आधार वेरिफिकेशन)
  3. नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि ठीक वैसे ही भरें जैसे 10वीं की मार्कशीट में है।
  4. “लाइव एग्जाम” टैब में स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026 का लिंक ढूंढें और “अप्लाई” पर क्लिक करें।
  5. शैक्षिक योग्यता (12वीं) का विवरण भरें।
  6. अपनी पसंद के तीन परीक्षा केंद्र क्रमानुसार चुनें।
  7. लाइव फोटो कैप्चर करें (पुरानी फोटो अपलोड न करें – आवेदन रद्द हो सकता है)।
  8. अपने हस्ताक्षर (10-20 KB, JPEG) अपलोड करें।
  9. फॉर्म का प्रीव्यू देखें और फीस का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  10. सफल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रखें।

⚠️ ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें:

  • केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जिनके पास स्टेनोग्राफी का कौशल है।
  • फोटो कैप्चर करते समय कैप, मास्क या चश्मा न पहनें।
  • केवल एक ही आवेदन जमा करें – एक से अधिक आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
  • सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज (जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आदि) तैयार रखें।

8

Other Information (अन्य जानकारी)

📚 SSC Stenographer Exam Pattern & Syllabus (परीक्षा पैटर्न)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) – 200 अंक, 2 घंटे
Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।

PartSubjectQuestionsMarks
IGeneral Intelligence & Reasoning5050
IIGeneral Awareness5050
IIIEnglish Language & Comprehension100100

▶️ स्किल टेस्ट (स्टेनोग्राफी) – क्वालीफाइंग:

  • ग्रेड ‘सी’: 100 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का आलेख (डिक्टेशन)
  • ग्रेड ‘डी’: 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का आलेख
  • प्रतिलेखन (ट्रांसक्रिप्शन) कंप्यूटर पर किया जाएगा।

💰 Stenographer Salary (वेतनमान)
  • Stenographer Grade ‘C’ (Group ‘B’, Non-Gazetted): पे-लेवल 6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
  • Stenographer Grade ‘D’ (Group ‘C’): पे-लेवल 4 (₹25,500 – ₹81,100)
  • अनुमानित इन-हैंड वेतन भत्तों सहित ₹40,000 से ₹55,000 के बीच।

📌 स्टेनोग्राफर पद के लिए विशेष बातें
  • चयनित उम्मीदवारों को 2 साल की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी।
  • पोस्टिंग देश में कहीं भी हो सकती है (ऑल इंडिया सर्विस लायबिलिटी)।
  • जिन उम्मीदवारों ने हिंदी में स्किल टेस्ट दिया है, उन्हें नियुक्ति के बाद अंग्रेजी स्टेनोग्राफी सीखनी होगी।

❓ FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. क्या मैं ग्रेड ‘सी’ और ग्रेड ‘डी’ दोनों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
👉 हाँ, आवेदन फॉर्म में “Stenographer Grade ‘C’ & Grade ‘D'” का विकल्प चुनकर आप दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q2. क्या SSC स्टेनोग्राफर के लिए कोई फिजिकल टेस्ट है?
👉 केवल BORDER ROADS ORGANIZATION (BRO) के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल स्टैंडर्ड पास करने होंगे।

Q3. क्या 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
👉 नहीं। आवेदन की अंतिम तिथि (15 मई 2026) तक आपका 12वीं का परिणाम घोषित होना चाहिए।

Q4. SSC स्टेनोग्राडर परीक्षा कब होगी?
👉 कंप्यूटर आधारित परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी।

Q5. क्या नेगेटिव मार्किंग है?
👉 हाँ, कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Q6. क्या पुरानी फोटो अपलोड कर सकते हैं?
👉 नहीं, आवेदन मॉड्यूल लाइव फोटो कैप्चर करेगा। पुरानी फोटो या प्री-एक्जिस्टिंग फोटो अपलोड करने पर आवेदन रद्द हो जाएगा।

Q7. क्या दिव्यांग उम्मीदवारों को लेखक (स्क्राइब) मिलेगा?
👉 हाँ, दृष्टिहीन, सेरेब्रल पाल्सी और लिखने में अक्षमता वाले दिव्यांग उम्मीदवार लेखक और प्रतिपूरक समय (प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त) की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

यदि ऑनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी हो तो SSC टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800 309 3063 पर कॉल करें।

Other Important Vacancy