UPSSSC वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक ऑनलाइन फॉर्म 2026 | 708 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) एवं वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 स्थायी पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत की जा रही है।

अगर आपने UPSSSC PET 2025 परीक्षा दी है और वन विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026

भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Vacancy Overview)
OrganizationUPSSSC, Lucknow
Post Nameवन रक्षक (Forest Guard) एवं वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard)
Total Vacancy708 पद (स्थायी)
Salary / Pay Scaleलेवल-2 (₹19,900 – ₹63,200)
Application ModeOnly Online
Last Date to Apply20 जुलाई 2026
Official Websiteupsssc.gov.in

1

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

विज्ञापन प्रकाशन तिथि23 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
शुल्क समायोजन / संशोधन अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
UPSSSC Forest Guard Main Exam Dateअभी घोषित नहीं (शॉर्टलिस्टिंग के बाद)

2

Application Fee (आवेदन शुल्क)

UR / OBC / SC / ST / EWS₹25 (सिर्फ ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क)
महिला / दिव्यांग / भूतपूर्व सैनिक / स्वतंत्रता सेनानी आश्रित₹25 (अपनी मूल श्रेणी के अनुसार)

📌 नोट: मुख्य परीक्षा का अतिरिक्त शुल्क केवल शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को बाद में देना होगा।

3

Vacancy Details (पद विवरण)

UPSSSC के इस विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026 के अंतर्गत वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के कुल 708 स्थायी पदों पर भर्ती की जाएगी। श्रेणीवार रिक्तियाँ नीचे दी गई हैं:

पद का नामकुल पदअनारक्षितSCSTOBCEWS
वन रक्षक31812865108431
वन्य जीव रक्षक1042121
वन रक्षक (विशेष चयन)3291340195
वन्य जीव रक्षक (विशेष चयन)5117034

4

Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

अनिवार्य योग्यता:

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा।
  • PET 2025 (प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

अधिमानी योग्यता (Preferential Qualification):
यदि अंक बराबर हों, तो निम्न में से किसी एक को वरीयता दी जाएगी:

  • प्रादेशिक सेना में कम से कम 2 वर्ष की सेवा,
  • NCC का “B” प्रमाणपत्र,
  • मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रमाणपत्र,
  • राज्य स्तरीय खेलों में प्रतिनिधित्व।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए मानक (Male Standards)
श्रेणी (Category)ऊंचाई (Height)सीना (Chest – केवल पुरुष)
सामान्य / OBC / EWS168 सेमी (CMS)84 सेमी (फैलाव के बाद)**
(फैलाव के दौरान 5 सेमी की वृद्धि अनिवार्य)
एसटी (ST) / जनजाति160 सेमी (CMS)84 सेमी या 79 सेमी (फैलाव के बाद)**
(कुछ नोटिफिकेशन में ST के लिए 79 सेमी भी दिया गया है)
महिला अभ्यर्थियों के लिए मानक (Female Standards)
श्रेणी (Category)ऊंचाई (Height)वजन (Weight)
सामान्य / OBC / EWS150 सेमी (CMS)45 किलो से 58 किलो के बीच
एसटी (ST) / जनजाति145 सेमी (CMS)45 किलो से 58 किलो के बीच

5

Age Limit (आयु सीमा)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (1 जुलाई 2026 को पूर्ण होनी चाहिए)
  • अधिकतम आयु (सामान्य): 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC): नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट
  • राज्य कर्मचारी: 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट

6

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

✅ Apply Online (मुख्य परीक्षा के लिए)Click Here (30 जून से सक्रिय)
📄 Download Official NotificationClick Here 
🌐 Official WebsiteClick Here
📚 Syllabus (पाठ्यक्रम)Click Here
📢 Join Our WhatsAppClick Here

7

How to Apply (आवेदन की चरणबद्ध प्रक्रिया)

  1. UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएँ।
  2. Live Advertisement Segment में विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026 पर क्लिक करें।
  3. PET 2025 Registration Number और OTP (रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल पर) से लॉगिन करें।
  4. आपकी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता, श्रेणी) अपने-आप दिख जाएगी – इसे चेक करें।
  5. शैक्षिक योग्यता (12वीं) का विवरण भरें – बोर्ड का नाम, वर्ष, प्रमाणपत्र संख्या, प्राप्तांक।
  6. वरीयता (पद चयन) और अधिमानी योग्यता (यदि हो) का चयन करें।
  7. घोषणा (Declaration) के सभी चेकबॉक्स टिक करें और Save & Submit पर क्लिक करें।
  8. ₹25 का शुल्क क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या SBI ई-चालान से भरें।
  9. शुल्क समायोजन के बाद फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट हो जाएगा। प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रखें।

⚠️ ध्यान देने योग्य बातें:

  • केवल PET-2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • फोटो व हस्ताक्षर बदलने की अनुमति नहीं है (PET वाले ही लागू होंगे)।
  • अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है, शुल्क समायोजन 27 जुलाई 2026 तक कर लें।
  • यदि शुल्क भुगतान के बाद फॉर्म सबमिट नहीं दिखे, तो “Update Your Transaction ID by Double Verification” लिंक से ट्रांजैक्शन ID वेरिफाई करें।

8

Other Information (अन्य महत्वपूर्ण जानकारी)

🧠 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

  1. PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग (श्रेणीवार 15 गुना)
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (CBT, 100 अंक, 2 घंटे)
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) – केवल अर्हकारी
  4. चिकित्सा परीक्षण
  5. अंतिम मेरिट मुख्य लिखित परीक्षा के अंकों पर आधारित होगी।

📚 UPSSSC Forest Guard Main Exam Pattern 2026 (Table Format)

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
परीक्षा का प्रकार (Exam Mode)ऑनलाइन (CBT – Computer Based Test)
प्रश्नों का प्रकार (Question Type)बहुविकल्पीय (MCQ – Multiple Choice Questions)
कुल प्रश्न (Total Questions)100
कुल अंक (Total Marks)100
परीक्षा की अवधि (Time Duration)120 मिनट (2 घंटे)
नकारात्मक अंकन (Negative Marking)हाँ (Yes), प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक काटा जाएगा

📖 विषयवार प्रश्नों का विभाजन (Section-wise Distribution)

भाग (Part)विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (No. of Qs)अंक (Marks)
भाग-1विषयगत ज्ञान (वन, पर्यावरण, वन्यजीव)
(Subject related Knowledge)
5050
भाग-2प्रारंभिक गणित एवं जीव विज्ञान
(Elementary Mathematics & Biology)
1515
भाग-3कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (AI, IoT सहित)
(Computer & IT)
1515
भाग-4उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी
(General Knowledge of UP)
2020
कुल (Total)4 भाग100100

🏃 चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – Physical Efficiency Test)

यहां आपकी सहनशक्ति (Endurance) जांची जाती है। यह एक दौड़ (Running Test) होती है ।

अभ्यर्थी का प्रकार (Candidate Type)दूरी (Distance)वजन (Weight)समय सीमा (Time Limit)
पुरुष (Male)25 किलोमीटर10 किलो का वजन साथ लेकर4 घंटे
महिला (Female)14 किलोमीटर10 किलो का वजन साथ लेकर4 घंटे
💰 Salary of Forest Guard / Wildlife Guard UP
  • Pay Matrix Level: लेवल-2
  • वेतनमान: ₹19,900 – ₹63,200
  • अनुमानित In-Hand Salary: ₹22,000 – ₹30,000 (भत्तों सहित)
  • यह स्थायी, सरकारी नौकरी है जिसमें समय पर वेतन, भत्ते, पेंशन आदि सुविधाएँ मिलती हैं।

📌 Important Guidelines (विशेष निर्देश)
  • यदि PET-2025 में शून्य या ऋणात्मक अंक हैं, तो मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
  • एक से अधिक जीवित पत्नी या पति होने पर आवेदन अमान्य (जब तक राज्यपाल छूट न दें)।
  • दिव्यांग अभ्यर्थी अपनी श्रेणी (लोकोमोटर, दृष्टि, श्रवण आदि) आवेदन में सही से चुनें।
  • अनुमन्य संशोधन केवल 27 जुलाई 2026 तक (पता, EWS, क्षैतिज आरक्षण, लिंग, वैवाहिक स्थिति आदि में)।
  • नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, PET रजिस्ट्रेशन नंबर में कोई बदलाव संभव नहीं है।

❓ Frequently Asked Questions (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. क्या मैं वन रक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकता हूँ यदि मैंने PET 2025 नहीं दिया है?
👉 नहीं, केवल PET-2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही पात्र हैं।

Q2. क्या महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क है?
👉 सभी श्रेणियों के लिए ₹25 का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क है। महिलाएँ अपनी मूल श्रेणी (UR/SC/OBC) के अनुसार यही ₹25 देंगी।

Q3. वन रक्षक की सैलरी कितनी होती है?
👉 ₹19,900 – ₹63,200 (लेवल-2), इन-हैंड लगभग ₹25,000 से ₹30,000 (भत्ते सहित)।

Q4. क्या फॉर्म भरने के बाद फोटो या हस्ताक्षर बदल सकते हैं?
👉 नहीं, PET-2025 वाली फोटो और हस्ताक्षर ही मान्य होंगे।

Q5. मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा?
👉 शॉर्टलिस्टिंग के बाद, जब मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित होगी, तब डाउनलोड लिंक सक्रिय होगा।

Q6. क्या विशेष चयन वाले पदों के लिए अलग से आवेदन करना होगा?
👉 नहीं, एक ही आवेदन फॉर्म में वरीयता देते हुए चयन करना होता है।

📞 इस भर्ती से संबंधित किसी भी सहायता के लिए हमें 9450732616 पर WhatsApp कर सकते हैं।

✔️ अन्य महत्वपूर्ण भर्तियाँ (Other Important Vacancy)