Latest Update

सर्वनाम (pronoun) सामान्य हिन्दी अध्याय -7

नमस्कार दोस्तो इस पोस्ट में मैने आपके लिये हिन्दी ग्रामर के सर्वनाम अध्याय का वर्णन किया है जो आपके लिये आने वाले वाली परीक्षाओं के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है


सर्वनाम(pronoun)



 

जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते है।

सरल शब्दों में- सर्व (सब) नामों (संज्ञाओं) के बदले जो शब्द आते है, उन्हें ‘सर्वनाम’ कहते हैं।

सर्वनाम शब्द 

जैसे- मै, तू, वह, आप, कोई, यह, ये, वे, हम, तुम, कुछ, कौन, क्या, जो, सो, उसका आदि सर्वनाम शब्द हैं।

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के छ: भेद होते है-

(1) पुरुषवाचक सर्वनाम

(2) निजवाचक सर्वनाम

(3) निश्चयवाचक सर्वनाम

(4) अनिश्चयवाचक सर्वनाम

(5) संबंधवाचक सर्वनाम

(6) प्रश्नवाचक सर्वनाम


  1. पुरुषवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों से व्यक्ति का बोध होता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ पुरुषों (स्त्री या पुरुष) के नाम के बदले आते हैं।

जैसे- मैं आता हूँ।

 तुम जाते हो।

पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते है-

  उत्तम पुरुष

  मध्यम पुरुष

  अन्य पुरुष

 उत्तम पुरुष

जिन सर्वनामों का प्रयोग बोलने वाला अपने लिए करता है, उन्हें उत्तम पुरुष कहते है।

जैसे- मैं, हम, मुझको, हमारी, मैंने, मेरा, मुझे आदि।


मध्यम पुरुष

जिन सर्वनामों का प्रयोग सुनने वाले के लिए किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरुष कहते है।

जैसे- तुम, तुम्हे, आप, तुम्हारे, तुमने, आपने आदि।

अन्य पुरुष

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है, उन्हें अन्य पुरुष कहते है।

उदाहरण:-

जैसे- वे, यह, वह, इनका, इन्हें, उसे, उन्होंने, इनसे, उनसे आदि।



 

  1. निजवाचक सर्वनाम

निजवाचक सर्वनाम आप, स्वयं, या खुद होता है| इसका प्रयोग हम अपने आप के लिए करते है|

जैसे- राम वहाँ स्वयं चला जाएगा।

ईश्वर भी उन्हीं का साथ देता है, जो अपनी मदद आप करता है।


  1. निश्चयवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग किसी संज्ञा को निश्चित करने के लिए किया जाता है|

उदाहरण:-

जैसे- यह मेरी पुस्तक है|

वह मंदिर है|


  1. अनिश्चयवाचक

जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

उदाहरण:-

जैसे- कोई, कुछ, किसी आदि।

(i) कुछ खा लेना|

(ii) कुछ काम करो आदि।


  1. सम्बन्धवाचक सर्वनाम

सम्बन्धवाचक सर्वनाम में जो/ सो/ जैसा/ वैसा/ होते है| इसका प्रयोग वाक्य में सम्बन्ध स्थापित करने के लिए किया जाता है|

उदाहरण:-

जैसे- जो सोवेगा सो खोवेगा|

जो करेगा सो भरेगा|

जो जागेगा सो पावेगा|

जो परिश्रम करते हैं, वे सुखी रहते हैं।



 

  1. प्रश्नवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है, वह प्रश्नवाचक सर्वनाम होता है।

उदाहरण:-

जैसे- आपने क्या खाया है ?

बाहर कौन खड़ा है?

टोकरी में क्या रखा है?

🔷सर्वनाम प्रश्नोत्तर प्रैक्टिस सेट – Click Here 

 

इन्हें भी देखें


🔷सर्वनाम प्रश्नोत्तर प्रैक्टिस सेट – Click Here

🔥 SPECIAL OFFER

RRB NTPC PYQ Practice Set

20 mock tests · 1 year(s) / वर्ष

₹150₹49Save 67%
  • ✅ 20 Full-Length Practice Sets for RRB NTPC exam preparation
  • ✅ Practice in a real-exam-style format
  • ✅ Improve your speed, accuracy, and time management
🏷 Extra discount - code RBPASS50 applied automatically

Free Exam Alert 🔔

भर्ती सम्बन्धी सभी अपडेट सीधे अपने ईमेल पर पाएं।
अभी Subscribe करें!

✅ Free · 🚫 No Spam · 🔓 कभी भी Unsubscribe · Privacy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *